गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकास की एक नई इबारत लिख रही है प्रदेश सरकार – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 

प्रभारी मंत्री ने हरिद्वार व रुड़की जिला भाजपा कार्यसमिति में किया प्रतिभाग 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2023 11:21 अपराह्न
 
रुड़की (हरिद्वार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी संकल्प के साथ विकास की नई इबारत लिख रहा है। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को साकार करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढा रही है। उक्त बात जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को शहीद राजा विजय सिंह स्मारक, कुंजा बहादुरपुर में रुड़की भाजपा जिला कार्यसमिति मैं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल पर नकेल डालने के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ये अध्यादेश प्रदेश में लागू हो गया है। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था के लिए कानून बनाया गया है इसके अलावा धर्मांतरण के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है।
जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश में केन्द्र की सहायता से 12 हजार करोड़ की लागत से चारधाम ऑल वेदर रोड़ के तहत सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। 16 हजार 216 करोड़ की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके अलावा चारधाम विकास योजनाओं के साथ-साथ सीमान्त क्षेत्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सड़क, रेल, और हैली सेवाओं की कनेक्टीविटी पर काम चल रहा है। पंचायतों को सशक्त करने के लिए प्रदेश में सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख को खंड विकास अधिकारी की एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य विकास अधिकारी की चरित्र प्रविष्टि लिखने का अधिकार दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव कराने पर विचार किया जा रहा है। पंचायत भवनों को दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं उनके चुनाव लड़ने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका निजी विचार है कि हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनना चाहिए इसके लिए भी लगातार प्रयास चल रहा है। जहां तक प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का प्रश्न है तो उसके लिए प्रदेश सरकार आयुष्यमान योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कर रही है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून से दिल्ली तक बारह हजार तीन सौ करोड़ रूपये की ऐलीवेटेड रोड़ पर काम तेजी से चल रहा है। इसके बनने से हम दो घण्टों में दिल्ली से देहरादून पहुँच जायेगें। देहरादून में नियो रेल की रूप रेखा तैयार की जा रही है। रीजनल कनेक्टीविटी योजना के तहत सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौड, गौचर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, नई टिहरी, श्रीनगर, मसूरी, जोशीमठ, धारचूला, हरिद्वार और रामनगर में हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। बहुउद्देश्य जमरानी बांध परियोजना जिसकी लागत 2584   करोड़ है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी०एम०के०एस०वाई०) में सम्मिलित करने की स्वीकृति मिल गयी है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 21 नये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करने अलावा 06 एस०टी०पी० अपग्रेडेशन पूर्ण किये जा चुके हैं। गंगा नदी में प्रदूषण की रोकथाम हेतु 128 नालों को टैप किया जा चुका है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि एक हजार नौ सौ तीस करोड़ से टिहरी झील डेवेलपमेंट का काम किया जा रहा है। ऋषिकेश में अंर्तराष्ट्रीय कन्वेन्शन सेंटर तथा वैलनेस सीटी का निर्माण किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रदेश के 60 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।इसके अलावा राज्य सरकार ने वृद्वावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन की राशि को एक हजार से बढ़ाकर पन्द्रह सौ रूपये प्रतिमाह कर दिया है। इतना ही नहीं वृद्वावस्था पेंशन का लाभ अब पति व पत्नी दोनों को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पर्वतमाला परियोजना के तहत लगातार रोपवे परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में भी सम्मानजनक वृद्धि की गई है। इससे पूर्व जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर रुड़की भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामन्त्री प्रवीन सिन्धु, अरविन्द गौतम, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन, रानी देवलता, राजपाल और दिनेश पवार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.