गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का 56 अभ्यर्थियों को ब्लैकलिस्ट का नोटिस, परीक्षा नियंत्रक को हटाया, 02 कर्मचारी निलंबित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2023 11:28 अपराह्न

 

हरिद्वार/देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के भर्ती परीक्षा पेपर लीक हंगामे के बीच आयोग ने कई फैसले लिए हैं। आयोग ने इसमें शामिल 56 अभ्यर्थियों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए नोटिस भेजा है, जिसकी सूची जल्द वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही सवालों के घेरे में आए आयोग के परीक्षा नियंत्रक को भी हटा दिया गया है। वहीं यूकेपीएससी ने 02 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और 03 भर्ती परीक्षाओं के पेपर नष्ट करते हुए नए सिरे से तैयार किए जा रहे हैं।

UKPSC द्वारा 56 अभ्यर्थियों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए नोटिस

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है। 15 दिनों के भीतर इनसे जवाब मांगा गया है। इसके बाद उन्हें ब्लैक लिस्ट में डालते हुए पूरी सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इनमे 08 जनवरी को हुई राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के 44 परीक्षार्थी और जे.ई. एवं ए.ई. की परीक्षा के 12 परीक्षार्थी शामिल हैं। हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को पेपर लीक में शामिल इन उम्मीदवारों के नामों की सूची उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल इन ही दोनों मामलों की जांच जारी है। ऐसे में इस सूची में अभ्यर्थियों की संख्या और बढ़ सकती है।

UKPSC के परीक्षा नियंत्रक हटाए गए

वहीं सरकार ने पटवारी-लेखपाल भर्ती पेपर लीक प्रकरण के बाद विवादों में आए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के परीक्षा नियंत्रक सुंदर लाल सेमवाल को गुरुवार को हटा दिया है। इस संबंध में अपर सचिव कार्मिक कमेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया। फिलहाल सेमवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। उनकी जगह हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि, आयोग (UKPSC) के अति गोपनीय विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक करने के बाद से परीक्षा नियंत्रक पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे।

UKPSC ने पुराने प्रश्न पत्र किए नष्ट, नए पेपर तैयार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक के आरोपी संजीव चतुर्वेदी की देखरेख में पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा और उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के तैयार किए गए पेपर भी नष्ट कर दिए हैं। इन परीक्षाओं हेतु विषय विशेषज्ञों के नवीन पैनल द्वारा पुनः नवीन प्रश्न पत्रों का निर्माण कड़ी सुरक्षा में कराया जा रहा है। आयोग (UKPSC) ने बताया कि, अपचारी कार्मिक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी की देखरेख में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 एवं वन आरक्षी परीक्षा -2022 के प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया था, जिन्हें विनष्ट करते हुए नवीन प्रश्न पत्र का निर्माण नवीन पैनल द्वारा कराया जा रहा है। अपचारी कार्मिक संजीव कुमार द्वारा वर्तमान वर्ष 2023 में निर्धारित किसी भी परीक्षा के प्रश्न पत्र का निर्माण नहीं कराया गया है।

UKPSC ने जेल में बंद 02 कर्मचारियों को किया निलंबित

वहीं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक के आरोप में जेल गए दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। आयोग (UKPSC) के अनुसार, अपचारी कार्मिक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी और संजीव कुमार, दोनों वर्तमान में जेल में निरुद्ध है, दोनों अपचारी कार्मिकों को निलम्बित करते हुए विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा, श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़, सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद
  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.