बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गढ़वाल मंडल में कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

गढ़वाल भ्रमण के दौरान गैरसैंण में नशा मुक्ति अभियान की करेंगे अगुवाई

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 9, 2023 3:34 अपराह्न
 
देहरादून : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान श्रीनगर, रूद्रप्रयाग व चमोली में चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान को लेकर गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रवाना होने से पहले मीडिया को जारी एक बयान में सूबे के शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ावों श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, चमोली, जोशीमठ, पाण्डुकेश्वर व बदरीनाथ में स्वास्थ्य सेवाओं से सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि इस वर्ष चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न स्थानों पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे तथा छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति सजग करने के साथ ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये आम जनमानस को जागरूक करने की अपील करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं एनआईटी श्रीनगर के अधिकारियों के साथ बैठक विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उप जिला चिकित्सालय का भूमि पूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू के ट्रांजिस्ट हॉस्टल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरपालीसैंण के आवासीय भवनों सहित अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी चमोली, थलीसैंण मंडल पैठाणी मंडल, खिर्सू मंडल तथा पाबौं मंडल की बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.