posted on : फ़रवरी 8, 2023 5:54 अपराह्न
झबरेडा/रूडकी : एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने किया थाना झबरेड़ा का अर्धवार्षिक निरिक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। एसपी देहात ने जांची थाना झबरेड़ा की व्यवस्थाएं, छमाही निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश। एसपी देहात स्वप्न किशोर द्वारा CO मंगलौर की मौजूदगी में थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी देहात द्वारा सर्वप्रथम थाना हाजा पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा अनुकरण का निरीक्षण किया करते हुए वेपन हैंडलिंग कराई गई वह हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीएनएस थाना अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को अत्यधिक करने हेतु निर्देशित किया करते हुए लंबित प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।


