बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2023 2:57 अपराह्न

चमोली : आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विभागों को चारधाम यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रद्वालुओं के लिए यात्रा मार्गो पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एनएचआईडीसीएल, लोनिवि तथा बीआरओ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा मार्ग को सुचारू व सुरक्षित रखने के लिए पूरे इंतेजाम किए जाए। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में संबधित कार्यदायी संस्था के साथ सड़कों का निरीक्षण करें। यात्रा मार्ग पर अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ ही वैकल्पिक मार्गो का भी सुधारीकरण किया जाए। श्रद्वालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण, पुलिस सहायता केन्द्र, चैक पोस्ट, बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पीआरडी जवानों को यात्रा संचालन का विशेष प्रशिक्षिण दिया जाए। यात्रा के दौरान ट्रैफिक मैनजमेंट, पार्किंग, आवास, भोजन, पानी, शौचालय एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज के साथ संचार व्यवस्था को सुदृढ किया जाए। पंजीकृत वाहनों की फिटनेस तथा ग्रीन कार्ड निर्गत किए जाने हेतु परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को बेसिक मेडिकल उपकरणों सहित चिकित्सकों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। जल संस्थान को बद्रीनाथ तथा हेमकुण्ड यात्रा मार्ग में प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था तथा यात्रा मार्ग के सभी स्टैण्ड पोस्ट, टीटीएसपी, पीटीएसपी को सुचारू करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को यात्रा मार्ग पर विद्युत व्यवस्था वहाल रखने को कहा। नगर निकायों को यात्रा पढाव एवं यात्रा मार्गो पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। पर्यटन एवं सुलभ इंटरनेशनल को यात्रा मार्ग पर शौचालयों की मरम्मत, निर्माण के साथ ही विद्युत व पानी की आपूर्ति एवं धर्मशाला, आश्रम, होटलों में मूल्य निर्धारण के साथ रेट लिस्ट चस्पा कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्ग होटल के अलावा होमस्टे में यात्रियों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था करने के साथ ही कन्ट्रोल रूम के नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के साथ कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ .अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक नाताशा सिंह, एसीएमओ डा.वीपी सिंह सहित वर्चुअल माध्यम से यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.