रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वन विभाग ने 04 व्यक्तियों को हाथी दांत तस्करी में किया गिरफ्तार, वन विभाग में वॉचर है अभियुक्त

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 7, 2023 4:34 अपराह्न

कोटद्वार। वन प्रभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 दिन पूर्व हाथी दांत के साथ तीन आरोपी तस्कर को पकड़ा था। जिसकी निशानदेही पर टीम ने कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मैदावन रेंज के अंतर्गत गोजुदा बीट चौकी के अंदर से 2 हाथी के दांत, दांत काटने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार के साथ वांछित चौथे अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया है। बता दें कि 3 दिन पूर्व WCCB (वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) की सूचना पर रामनगर वन प्रभाग ने तीन तस्करों को रानीखेत रोड से घेराबंदी करते हुए 4.320 किलोग्राम और 0.660 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया था। साथ ही आरोपियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे वाहन संख्या UK15TA1578 को भी सीज किया गया था।

रामनगर वन प्रभाग की टीम ने धीरेंद्र सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी दीयोद कोटद्वार, विरेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी दियोद कोटद्वार और राहुल पुत्र बोरा सिंह निवासी कोटद्वार को रामनगर से हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 3 फरवरी 2023 को न्यायालय में तीनों आरोपी को पेश किया गया। जहां न्यायालय ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वन प्रभाग की टीम ने अभियुक्त धीरेंद्र कुमार को न्यायालय के आदेशानुसार 72 घंटे रिमांड में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि उनके साथ एक अन्य साथी भी है। जिसने दांत काटने वाले औजार, दो हाथी दांत को कालागढ़ टाइगर रिजर्व की वन चौकी में छिपाया है। अभियुक्त की निशानदेही पर कल रामनगर वन विभाग की संयुक्त टीम कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मैदावन रेंज अंतर्गत गोजुडा बीट में देर शाम पहुंची।

जहां टीम में केस की विवेचना कर रही एसडीओ पूनम कैंथोला, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर, वन क्षेत्रधिकारी मैदावन, कालागढ़ वन प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ वन प्रभाग एवं रामनगर वन प्रभाग के कार्मिको की टीम की उपस्थिति में अभियुक्त धीरेंद्र कुमार की निशानदेही पर गोजुडा वन रक्षक चौकी के अंदर से हाथी दांत को काटने में प्रयोग किया गया एक पाटल और चौकी परिसर से हाथी दांत के दो टुकड़े बरामद किए हैं। अभियुक्त धीरेंद्र कुमार ने अपराध में शामिल एक अन्य वांछित आरोपी विनोद ध्यानी, पुत्र पितांबर दत्त ध्यानी की शिनाख्त करवाई। जो वर्तमान में कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में वॉचर के रूप में कार्यरत है। जिसे रामनगर वन प्रभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त धीरेंद्र कुमार ने भी पूर्व में कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के मैदावन रेंज में फायर वॉचर एवं मानसून वॉचर के रूप के दैनिक श्रमिक के रूप में कार्य किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.