मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में गैरसैंण विकास परिषद् की बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2023 2:33 अपराह्न
 
देहरादून : विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गैरसैंण विकास परिषद् की बैठक।सोमवार को विधानसभा भवन देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने  गैरसैंण विकास परिषद की बैठक ली। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विकास परिषद के अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवम् दिशा निर्देश दिए। विकास परिषद की बैठक में गैरसैंण के विकास को लेकर गहन चिंतन मंथन हुआ। बैठक में गैरसैंण विकास परिषद को 09 लंबित योजनाओं को अनुमोदित किया गया। बैठक में गत बोर्ड बैठको में स्वीकृत योजनाओं की द्वितीय किस्त उन्मुक्त नहीं होने पर उनकी योजनावार समीक्षा की तथा कार्यदाई विभागो को निर्देश दिए गए की द्वितीय किस्त से प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं । बैठक में वर्ष  2022-2023 में प्रस्तावित योजनाएं विधायक कर्णप्रयाग, विधायक द्वारघाट, प्रमुख क्षेत्र पंचायत ,नगर पंचायत गैरसैंण एवं सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर अनुमोदन दिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा उनकी अध्यक्षता में कोरोना काल के बाद गैरसैंण विकास परिषद की यह पहली बैठक है। बैठक की अध्यक्षता कर रही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए यह बैठक आहूत की गई थी। जिसमें गैरसैंण के विकास को लेकर मुख्य तौर पर चर्चा वार्ता हुई। उन्होंने कहा की गैरसैंण में बुनियादी ढांचे को दुरस्त करने की जरूरत है, साथ ही विकास परिषद को गैरसैंण के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गैरसैंण के विकास के लिए  स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वहां की मातृशक्ति और युवा शक्ति को एक साथ जोड़कर कार्य करने होंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को गैरसैंण का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।

गैरसैंण विकास परिषद की बैठक में  09 लंबित योजनाओं को अनुमोदित किया गया।

  1. ग्राम गडोत में महिला मिलन केन्द्र निर्माण ।
  2. ग्राम लामबगड़ में सांई मन्दिर सौन्दर्यीकरण कार्य ।
  3. ग्राम पंचायत नैल (खनसर) में महिला मिलन केन्द्र निर्माण।
  4. ग्राम चौरासैण में पाण्डव खोली निर्माण।
  5. ग्राम पंचाली में पाण्डव खोली निर्माण।
  6. ग्राम सभा ढमकर के पज्याणा तल्ला में खण्डिजा सी०सी० मार्ग निर्माण।
  7. ग्राम सिलंगी में फील्ड निर्माण।
  8. नगर पंचायत गैरसैण के अन्तर्गत सुनार गांव (धारगैड) पाण्डव खोली में मंच निर्माण।
  9. विकासखण्ड गैरसैण के ग्रामसभा कोठा के घुगती कोट गधेरे में पुलिया निर्माण।
बैठक में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,विधायक द्वारघाट मदन सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष पीएस रावत, अपर सचिव ऊर्जा अहमद इकबाल, उदय राज सिंह, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, डीके कोठारी, सुनील कुमार,अभिनव रावत, दीपक कुमार, निशांत भंडारी, अनुपम शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.