मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 30 शिकायतें हुई दर्ज, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2023 2:23 अपराह्न
 
टिहरी : जनता दरबार कार्यक्रम आज जिला कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ. सौरभ गहरवार एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों /अनुरोध पत्रों के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जनता दरबार में प्रधान ग्राम पंचायत मठियांण गांव परमानन्द मैठाणी द्वारा नागणी-मठियाणगांव मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्ग एवं मोटर मार्ग डामरीकरण से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों का समाधान करने व मोबाइल टावर लगाने का अनुरोध किया गया, डामरीकरण कार्य के संबंध में अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई चम्बा को विधिसम्मत कार्यवाही कर एक सप्ताह में कृत से अवगत कराने के निर्देश दिये गये, जबकि एसडीएम और ईडीएम को मोबाइल टावर के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया। राजीव कुमार निवासी 5ए काॅलोनी मोलधार नई टिहरी द्वारा अपनी बेनाप भूमि भवन का भुगतान कर विस्थापन की पात्रता दिये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही कर 10 दिन के भीतर कार्यालय एवं संबंधित को अवगत कराने के निर्देश दिये गये। प्रधान ग्राम पंचायत भेलुन्ता दिनेश चन्द्र जोशी ने हर घर नल के अन्तर्गत जल संस्थान द्वारा गांव में घटिया कार्य किये जाने की शिकायत की गई, जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष व्यापार मण्डल इकाई बीपुरम द्वारा शोपिंग काॅम्पलैक्स भागीरथीपुरम नगरपालिका क्षेत्र वार्ड नं. 03 की क्षतिग्रस्त सीवर लाईन की मरम्मत करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर एजीएम एचआर और एडमिनीस्ट्रेशन टीएचडीसी एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को एक सप्ताह के अन्दर जांचोपरान्त कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा गया। अध्यक्ष व्यापार मण्डल घुत्तू एवं समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा आपदा बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा दीवाल घुत्तू जाब नम्बर 2 में हो रही कार्य अनियमितता की जांच करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर एसडीएम घनसाली एवं अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को प्रकरण पर नियमानुसार जांच हेतु सक्षम विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को नियुक्त कर एक सप्ताह में जांच करने के निर्देश दिये। आरिफ निवासी 26 निर्बल आवास ढुंगीधार ने शिकायत की कि निवासी बौराड़ी एक व्यक्ति द्वारा भवन निर्माण कार्य करवाया गया तथा अब अवशेष भुगतान करने में उसके द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा है, इस पर एसडीएम टिहरी को 02 दिवस में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार जनता दरबार में मुख्यमंत्री वात्सलय योजना के तहत लाभ दिये जाने, स्वजल विभाग द्वारा शौचालय निर्माण कार्यों का अवशेष भुगतान करवाने, पीएम आवास योजना का लाभ दिये जाने, आवासीय भवन की सुरक्षा दीवार लगवाने, डूब क्षेत्र में आने पर टीएचडीसी द्वारा आंवटित देय भूमि में बेटी को भी खातेदार बनाने, रोजगार दिलाने, खेत सुरक्षा, फलपट्टी योजना के अन्तर्गत प्लाट सीमांकन करने एवं अवैध कब्जा हटाने आदि शिकायतें अनुरोध पत्र दर्ज किये गये। जनता दरबार कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.