मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की हाईब्रिड ओ.टी. में फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक से राज्य की पहली हार्ट सर्जरी, सीमावर्ती राज्यों के वैस्क्युलर मरीजों को भी मिलेगा हाइटेक तकनीक की सुविधा का लाभ

 उत्तराखण्ड की मेडिकल सुविधाओं के लिहाज से फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक वैस्क्युलर मरीजों के उपचार में बेहद महत्वपूर्णं

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 8:42 अपराह्न

 

मरीज़ की एक किडनी न होने की वजह से ऑपरेशन बेहद संवेदनशील था

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सी.टी.वी.एस. (काॅर्डियो थोरेसिक वैस्क्युलर सर्जरी) विभाग एवम इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी विभाग ने मिलकर राज्य की पहली फैनेस्ट्रेटेड ईवार सर्जरी की। हाईब्रिड ऑपरेशन थियेटर में हुई अति संवेदनशील वैस्क्युलर सर्जरी से मरीज़ को नया जीवन मिला है। यह ऑपरेशन इस लिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि मरीज़ की एक किडनी नहीं है व दूसरी किडनी काफी कमजोर है। ऑपरेशन के बाद मरीज़ के स्वास्थ्य में सुधार है व उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सीटीवीएस व इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी टीम को बधाई दी।

रुड़की निवासी 58 वर्षीय महिला वरीसा को दिल, गुर्दे व आंत को जोड़ने वाली मुख्य धमनी में सूजन थी। मेडिकल भाषा में इसे एओर्टा एन्युरिज्म (मुख्य धमनी की सूजन) कहा जाता है। मुख्य धमनी में सूजन की वजह से मरीज़ को पेट में असहनीय दर्द और अनियंत्रित उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। समय रहते उपचार न मिलने पर मुख्य धमनी के फटने की भी सम्भावना बन रही थी। यह मरीज़ के लिए जानलेवा हो सकता था, जिससे अचानक मृत्यु होने/जान जाने का खतरा था। सामान्य तकनीक से इस बीमारी के उपचार की सर्जरी मंे बड़ा चीरा लगाकर बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ काॅर्डियो थोरेसिक वैस्क्युलर सर्जन एवम् विभागाध्यक्ष डाॅ अरविंद मक्क्ड़ व इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी प्रमुख डाॅ. प्रशांत सारड़ा व उनकी टीम ने मिलकर मरीज़ का Fenestrated and Reverse Chimney Endovascular Aortic Aneurysm Repair तकनीक से सफल ऑपरेशन किया। मुख्य धमनी को बदला गया व धमनी की शाखाओं को रिपेयर किया गया। विदेशों में व देश के मैट्रो शहरों के नामचीन अस्पतालों में ही यह तकनीक उपलब्ध है। सामान्य तकनीक की तुलना में यह तकनीक मरीज़ के लिए ज्यादा कारगर है। क्योंकि इस तकनीक के ऑपरेशन में मरीज़ को छोटा चीरा, कम तकलीफ, जल्द रिकवरी, ऑपरेशन के दौरान होने वाला रिस्क भी कम रहता है। 

वरिष्ठ काॅर्डियो थोरेसिक वैस्क्युलर सर्जन डाॅ अरविंद मक्क्ड़ व इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी प्रमुख डाॅ. प्रशांत सारडा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में फैनेस्ट्रेटेड ईवार विद चिमनी तकनीक का यह पहला ऑपरेशन है जो कि सफल रहा।  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक हाईब्रिड ओ.टी., कुशल टैक्नीशियनों व वरिष्ठ डाॅक्टरों की टीम के बेहतर तालमेल से यह केस सफल रहा। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम सदस्यों का आभार जताया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.