मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाड गांव मरोड को किया पर्यटन ग्राम घोषित

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कुलानंद आश्रम सेम-मुखेम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी किया प्रतिभाग 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 7:54 अपराह्न
 
 
 
टिहरी। वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज मोटे अनाज का प्रचलन बढ़ रहा है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। इसलिए हमें झिझक छोड़कर अपने होटल और होमस्टे में मोटे अनाजों से बने भोजन को भी परोसना चाहिए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज,  ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण के चौथे दिन शनिवार को एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाड गांव मरोड में गढ़वाल होम स्टे का शुभारम्भ करने साथ ही उत्तरायणी भगीरथी विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होने तिवाड गांव मरोड को पर्यटन ग्राम घोषित करते हुए कहा कि जैसे पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों का साग बडा प्रसिद्ध है, ऐसे ही हम चाहते हैं कि हमारी कंडली की भुज्जी और मडुवे की रोटी को भी प्रसिद्धि मिले।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यदि हमारे होम स्टे और होटल चौसू, बाड़ी, फाणू, पहाडी रायते के साथ-साथ वेस्टर्न फूड को भी परोसेगें तो निश्चित रूप से लोग हमारे उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे और हमारे होमस्टे नंबर वन बन जाएंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि पर्यटन विभाग द्वारा तिवाड़गांव में कुल 15 होमस्टे पंजीकृत किए गए हैं। इसमें से 10 को होमस्टे योजना के तहत राज सहायता दी गई है जबकि 5  को राज सहायता के भुगतान की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति तिवाड गांव को तिवाड गांव के खाले में पर्यटन विभाग द्वारा इंजन रहित जलयानों के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में टिहरी झील में मोटर बोट खरीदने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा 28 लोगों को राज सहायता दी गई जिसमें तिवाड गांव के 8 लोग भी शामिल हैं।
जनपद भ्रमण के दौरान पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृत मंत्री सतपाल महाराज ने मणभागी सौड़, सेम-मुखेम स्थित कुलानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकर उत्तराखंड को आदर्श प्रदेश बनाएगें। हमें विकास कार्य में सहयोग देने के साथ-साथ धर्म एवं संस्कृति से जुड़कर भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास करना है।इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, जिला महामंत्री पवन शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, कांडी खाला भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राम भट्ट, ग्रामीण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, ग्राम प्रधान तिवाडगांव संगीता देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.