मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही, अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित की पौने तीन करोड़ की सम्पत्ति होगी जब्त, जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 7:54 अपराह्न
 
पौड़ी : पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अंकिता हत्याकाण्ड के आरोपी की गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल पौने तीन करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने हेतु जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड से सम्बन्धित मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ संगठित गिरोह बनाकर उत्तराखण्ड़ के जनपद हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल में अपने होटल/रिजोर्ट तथा उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित किया गया। जिस सम्बन्ध में जनपद के थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0- 33/22, धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मनिभूषण श्रीवास्तव (वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार) के सुपुर्द की गयी। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा गैंग बनाकर अपराध कारित करते हुये अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशों के क्रम में  विवेचक द्वारा अभियुक्तगणों की आपराधिक कृत्य कर अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो पाया कि मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य पुत्र डॉ. विनोद आर्य, निवासी-आर्यनगर, ज्वालापुर हरिद्वार, हाल-निवासी- वनन्तरा रिजोर्ट गंगापुर, पौड़ी गढ़वाल के द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों सौरभ भाष्कर एवं अंकित उर्फ पुलकित के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रिया कलापों में संलिप्त रहते हुये क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया गया। अभियुक्त पुलकित आर्य एवं उसके गैंग के सदस्यों के इस प्रकार की आपराधिक कृत्यों से आम जनता में भारी आक्रोश पनपने के कारण प्रदेश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किये गये। गैंग के लीडर पुलकित आर्य द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराध करते हुये अवैध रुप से धन अर्जित किया गया है। 
अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार के विशनपुर झरड़ा अहतमाल में  ₹ 32,00000/- की, सजनपुर पीली में ₹ 47,94,615/- एवं ज्ञानलोक कालोनी शेखपुरा कनखल में कुल ₹ 61,98,400/- भूमि अवैध रुप से अर्जित की गयी है। साथ ही अभियुक्त द्वारा एक ऑडी कार संख्या UK08AK-6364 कीमती ₹40 लाख व एक टाटा सफारी संख्या UK08P0212 कीमती ₹14 लाख के वाहन अवैध रुप से क्रय किये गये हैं। इस प्रकार अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार में कुल ₹ 1,75,95,615/- की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी  उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की गयी है। इसी प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल में अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से सरकारी (वन भूमि) पर अतिक्रमण करते हुये गंगाभोगपुर में वनन्तरा रिजोर्ट जिसकी कीमत रु0 1,06,88,000/-की भूमि अर्जित की गयी है। अवैध अर्जित सम्पत्ति कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की गयी है। अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी में कुल ₹ 2,82,83,615 की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.