गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रुड़की ने भारत में जनजातीय विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का किया आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 2:25 पूर्वाह्न

 

रुड़की : मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग, आईआईटी रुड़की ने 3-4 फरवरी 2023 को भारत में जनजातीय विकास: संभावना और पुनरावलोकन पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। संगोष्ठी को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित किया गया। यह सम्मेलन भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। संगोष्ठी भारत में जनजातीय विकास से संबंधित मुद्दों और प्रश्नों को प्रतिबिंबित करती है। भारत में जनजातियों की संख्या देश की कुल जनसंख्या का लगभग 8.6 प्रतिशत है। जनजातियों में लगभाग 705 समुदाय आते हैं जिन्होंने देश की विविधता में अत्यधिक योगदान दिया है, सभी के अद्वितीय और विशिष्ट रीति-रिवाज, भाषाएं, धर्म और जीवन के तरीके हैं।

आज़ादी के बाद के भारत में आदिवासी विकास एक गंभीर चिंता का विषय रहा है। उनकी स्थिति के उत्थान और सुधार के लिए कई नीतियां और कार्यक्रम बनाये गए। आजादी के बाद से कई कार्यक्रम और नीतियां प्रस्तुत की गई हैं जो स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, आजीविका और आय सृजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनजातियों की जीवन स्थितियों के विकास और सुधार को लक्षित करती हैं। दो दिवसीय संगोष्ठी संवैधानिक अधिकारों और संरक्षण, शासन और प्रशासन और राज्य की भूमिका, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका, पहचान और जनजातियां, आदिवासी महिलायें और विकास, क्षेत्रीय विकास और जनजातियां, और जनजातियां और पर्यावरण जैसे विषयों पर ज़ोर देगी।

इस कार्यक्रम में प्रो. के.के. पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की, उपस्थित रहे; प्रो. वर्जिनियस सक्सा ने कार्यक्रम को संबोधित किया, जो वर्तमान में मानव विकास संस्थान (आईएचडी), नई दिल्ली में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। आईएचडी में शामिल होने से पहले, वह तेजपुर विश्वविद्यालय (2016-2018) में प्रख्यात और भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई चेयर के प्रोफेसर थे। वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, गुवाहाटी कैंपस (2011-2016) के प्रोफेसर और उप निदेशक भी थे। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय (1990-2011), और नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग (1978-1990) में समाजशास्त्र पढ़ाया है।

दो दिवसीय संगोष्ठी में प्रतिष्ठित कर्मियों ने भारत में आदिवासी समुदाय की स्थिति के बारे में बात की। इनमें डॉ. बिपाशा रोज़ी लकड़ा, प्रोफेसर वी. बीजूकुमार, डॉ. श्रेया जेसिका धान, डॉ. जाधव प्रताप सिंह, शिवांगी बरुआ, रामेंगमाविया बाविट्लुंग, मृणालिनी राज, डॉ. थंगगौलेन किपगेन, डॉ. प्रताप सी. मोहंती, डॉ. कुमारी विभूति नायक, मनस्मिता खिलार, मंटा वांगसू, सी ज़ोनुनमाविया, डॉ. दीपाली अपराजिता, थांगसियानडोंग गुइट और डॉ. देबदुलाल साहा, ख. पावी, नीलम केरकेट्टा, जसोधरा बोरठाकुर, पी. लालपेखलुई, डॉ. आशीष सक्सा सम्मिलित रहे।

मानव विकास संस्थान के विजिटिंग प्रोफेसर, प्रो वर्जिनियस सक्सा ने कहा, “राज्यों और क्षेत्रों के संदर्भ में, जनजातीय समुदायों की विविधता और भौगोलिक विस्तार के चलते, जनजातीय विकास के स्तरों में महत्वपूर्ण भिन्नताएं हैं। उदाहरण के लिए, शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रगति अपर्याप्त है। मिजोरम और नागालैंड जैसे अधिकांश पूर्वोत्तर राज्यों ने साक्षरता के क्षेत्र में क्रमशः 91.51 प्रतिशत और 80.04 प्रतिशत (2011 की जनगणना) के प्रभावशाली रिकॉर्ड हासिल किए हैं।”

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर के के पंत ने कहा, “भारत में जनजातियां देश की कुल आबादी का लगभग 8.6 प्रतिशत हैं। जनजातियों के सामाजिक-सांस्कृतिक हितों और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष रूप से संबंधित मुद्दों पर कई विशेष संवैधानिक प्रावधान बनाए जा रहे हैं, इनमे सकारात्मक कार्रवाई, प्रशासन के मुद्दे, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, और संसाधनों तक पहुंच, इत्यादि प्रमुख हैं ।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमसिंह नगर के पुल भट्टा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चली सड़क पर गोलियाँ, एक महिला हुई घायल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा : देहरादून के 07 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
  • “वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • चमोली में आफत की बारिश, गुलाबकोटी के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.