मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : नौ लाख लोगों को मिला टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़े एम्स सहित राज्य के मेडिकल कॉलेज, विशेषज्ञ चिकित्सकों से आम लोगों को मिल रहा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2023 7:43 अपराह्न
 
देहरादून : उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सूबे में केन्द्र व राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कर आम लोगों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। राज्यभर में टेलीमेडिसिन सेवा का अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं।  इस योजना में अब एम्स ऋषिकेश सहित प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों को भी जोड़ दिया गया है। जिससे अब आम लोग मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा का लाभ भी उठा सकेंगे। उत्तराखंड प्रति लाख टेली कंसलटेशन प्रदान करने के मामले में देशभर में दूसरे स्थान पर है। 
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन योजना आम लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि लोगों के बीच टेलीमेडिसिन की सुगमता को देखते हुये अब एम्स ऋषिकेश सहित प्रदेश के चार सरकार मेडिकल कॉलेजों यथा दून मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज एवं अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज भी जोड़ दिया गया है, ताकि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का भी लाभ मिल सके। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों  में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं शल्य क्रिया विशेषज्ञ शामिल है।
विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1068 हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टरों  के टेलीमेडिसिन स्पोक्स एवं चार मेडिकल कालेजों,एम्स ऋषिकेश, 13 जिला अस्पतालों सहित स्टेट एनएचएम एवं यूपीएचसी हब के जरिये  वर्ष 2020 से अब तक कुल नौ लाख से अधिक लोगों को टेली कन्सलटेशन प्रदान किया जा चुका है। जबकि वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक लोगों को टेली मेडिसिन सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 43 हजार 187 लोगों को टेली मेडिसिन सेवा दी गई, जबकि बागेश्वर में 23 हजार 659, चमोली में 38 हजार 456, चम्पावत में 24 हजार 412 देहरादून में 34 हजार 716, हरिद्वार में 61 हजार 862, नैनीताल में 36 हजार 258, पौड़ी गढ़वाल में 32 हजार 614, पिथौरागढ़ में 23 हजार 666, रूद्रप्रयाग में 30 हजार 158, टिहरी गढ़वाल में 24 हजार 772, ऊधम सिंह नगर में 39 हजार 350 एवं उत्तरकाशी में 47 हजार 535 टेली मेडिसिन सेवाएं शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में टेली कंसल्टेशन का औसत परामर्श समय 2 मिनट है जबकि औसत प्रतिक्षा समय 8 मिनट है, जो कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक  प्रदेश का कोई भी व्यक्ति  ई-संजीवनी एप, वेलनेस सेन्टरों एवं टोल फ्री नम्बर 104 के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकता है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.