posted on : फ़रवरी 2, 2023 4:08 अपराह्न
देहरादून : मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखण्ड़ वक़्फ बोर्ड आईजी मुख्तार मोहसिन (आईपीएस) के निर्देशों और वक़्फ ट्रिब्यूनल गढवाल मण्डल, देहरादून के आदेश के क्रम 01 फरवरी 2023 को सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर तथा चौकी इंचार्ज बिन्दाल चौकी की टीम द्वारा पुलिस बल की सहायता से जामा मस्जिद रहमानिया, चोरखाला, चकराता रोड़, देहरादून की अतिक्रमित 07 दुकानों में से 04 दुकानों को खाली कराकर उनका कब्जा मस्जिद की प्रबन्ध समिति को हस्तगत करा दिया गया है। शेष तीन दुकानों में अतिक्रमणकारियों का बहुत सा सामान रखा था जिसे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा 02 फरवरी 2023 तक खाली करने के निर्देश दिये गये यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा सामान नहीं हटाया गया तो समस्त सामान जब्त कर लिया जाएगा। दुकानों को अतिक्रमणमुक्त कराने में मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, तहसीलदार सदर सोबन सिंह रांगड, मस्जिद प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अख्तर हुसैन फारूकी, सचिव असगर अली इत्यादि मौजूद रहे।


