मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्यवाही जारी, पुलिस ने 32 लाख के गबन का आरोपी पीडब्ल्यूडी का फरार कनिष्ठ सहायक को किया गिरफ्तार

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध चल रही है लगातार कार्यवाही, हाल ही में गबन के मामले में कोटद्वार नगर निगम में तैनात एकाउंटेंट को भेजा गया था जेल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2023 4:58 अपराह्न
 

लगभग 32 लाख के गबन का आरोपी पीडब्ल्यूडी का फरार कनिष्ठ सहायक को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरकारी धन का गबन कर लम्बे समय से था फरार।

लैंसडाउन : कोतवाली लैन्सडाउन पर 06 अगस्त 2022 को वादी प्रेम सिंह बिष्ट, प्रान्तीय लोक अधिशासी अभियन्ता लैन्सडाउन ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि PWD कार्यालय लैन्सडाउन में तैनात कनिष्ठ सहायक प्रमेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह द्वारा ठेकेदारों की 10% धन की कुल ₹ 31,75,096/- धनराशि को वापस न कर राजकीय धन का गबन किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0-09/2022, धारा-420/409 भादवि पंजीकृत कर विवेचना रियाज अहमद वरिष्ठ उपनिरीक्षक के सुपुर्द की गयी। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा राजकीय कर्मचारी होते हुए देयक बाउचर्स की आँनलाईन फीडिंग व डिपोजिट कार्य के दौरान पंजीकृत ठेकेदारों के 10% की धनराशि अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बैंक खातों में हस्तान्तरित कर सरकारी धन का दुरुपयोग एवं कर्तव्य के दौरान वैध पारितोषिक से भिन्न लाभ प्राप्त किया गया।

अभियुक्त प्रमेन्द्र सिंह के विरुद्ध विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा- 467/468/471 भादवि एवं 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की बढोत्तरी की गई। प्रकरण में धारा-13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की बढोत्तरी होने के कारण विधि सम्मत व्यवस्था के अनुरूप उक्त अभियोग की अग्रिम विवेचना विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के सुपुर्द की गयी। चूँकि प्रकरण सरकारी धन के गबन एवं 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 से सम्बन्धित था जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी हुयी थी।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने तथा किसी भी सूरत में भ्रष्टाचारियों को न बख्शनें के सख्त दिशा निर्देश निर्गत किये गये थे। निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम एवं प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक सार्थक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद से फरार अभियुक्त प्रमेन्द्र सिंह को 28 जनवरी 2023 को गाँधी चौक लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के  समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता

  • प्रमेन्द्र सिंह रावत (उम्र-30 वर्ष) पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी म0न0-02 टाईप-2 PWD कालोनी, लैन्सडाउन, जनपद पौडी गढवाल। मूल निवासी ग्राम निलारा पोस्ट चोरखाल, पट्टी कपूलस्यूं तहसील पौडी जिला पौडी गढवाल ।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0-09/2022, धारा-420/409/467/468/471 भादवि एवं 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988

पुलिस टीम

  • विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन
  • मनिभूषण श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक
  • रियाज अहमद वरिष्ठ उपनिरीक्षक
  • मुख्य आरक्षी गोपाल राम
  • आरक्षी राजकुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.