posted on : जनवरी 28, 2023 5:41 अपराह्न
मंगलौर : कोतवाली मंगलौर पर वादी अमित चौहान निवासी न्यू गंगा एनक्लेव मंगलौर हरिद्वार द्वारा अपने आवास पर अज्ञात चोरों द्वारा एलईडी T.v व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में 05 जनवरी 2023 को अंतर्गत धारा 380 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कराया मुकदमा उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त को 14 जनवरी 2023 को चोरी के सामान के गिरफ्तार किया गया व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी हुए माल तथा अभियुक्तों की तलाश हेतु उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जनपदों में दबिश दी गयी जिसके फलस्वरूप अभियुक्त जावेद पुत्र खलील निवासी सीकरी थाना भोपा उत्तर प्रदेश को चोरी के माल एक अदद L.E.D 54 इंच के साथ दबोचा गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास जानकारी कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल, उपनिरीक्षक कमल कांत रतूड़ी एवं हे0का0 यूनुस बैग शामिल रहे ।


