मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : प्राथमिक विद्यालय पुराना रिखवाड कमद मे बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2023 4:32 अपराह्न
 
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं  जिला जज उत्तरकाशी गुरुबख्श सिंह के मार्गदर्शन में जिले के के तहसील डुंडा के दूरस्थ ग्राम प्राथमिक विद्यालय पुराना रिखवाड़ कमद में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जीवन रेखा से जुड़े विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। इस दौरान शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों की पालन करने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी आमजन को दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति धीरे-धीरे बढ़ रही है। नशे को रोकने के लिए हम सबको मिलकर  आगे आने की जरूरत है। ताकि हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा सकें। सचिव ने पर्यावरण पर भी बोलते हुए कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु वर्तमान दौर में जरूरी हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि अपने आसपास के क्षेत्र में जरूर वृक्षारोपण करें। 
शिविर में समाज कल्याण विभाग के द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा, दिव्यांग, किसान आदि पेंशन के फार्म वितरित किए एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरी दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास एवं  महिला सशक्तिकरण के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में एवं बच्चों को कुपोषण से रोकने हेतु विस्तृत जानकारियां दी गई। उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीणों को स्वरोजगार के क्षेत्र में नए उद्यमों को स्थापित करने हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसी तरह पशुपालन, शिक्षा, डेरी, मनरेगा, राजस्व, आदि विभागों द्वारा भी विभागीय जानकारी दी गई। तथा शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन एनआरएलएम के बारे में भी विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई। शिविर में एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल,अध्यक्ष जिला बारसंघ महाबीर प्रसाद भट्ट,चीफ लीगल डिफेंस बद्रीप्रसाद नौटियाल, रिटर्नर अधिवक्ता प्रवीण सिंह,एडवोकेट पमिता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.