posted on : जनवरी 28, 2023 4:14 पूर्वाह्न
रूडकी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं समाजसेवी प्रदेश मंत्री भारत तिब्बत सहयोग मंच वैद्य टेक वल्लभ ने मुख्य अतिथि के रूप में मदरसा नूर पब्लिक स्कूल व के एस मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल रुड़की में ध्वजारोहण किया कार्यक्रम में सहभागिता का प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और बच्चों की प्रतिभा निखारने का और उनको विद्या में निपुण बनाकर सफलता देने का कार्य जिनके अध्यापक और अध्यापिकाएं कर रही हैं, बधाई व साधुवाद के पात्र हैं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्र पर्व पर बच्चों के बीच कुछ समय बिताकर लगता है कि यह सबसे अच्छा समय है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सैफ अली खान वह यतेंद्र सिंह जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर अतिथि रूप में डॉ. नरेश कश्यप, सीमा चौधरी एडवोकेट समीर अंसारी देवी शरण शर्मा शानू मलिक आजाद सिंह राशिद संदीप भाटी आदि मौजूद रहे।


