सोमवार, सितम्बर 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित, इन अधिकारियों को भी किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2023 6:18 अपराह्न
 
देहरादून : राजभवन ऑडिटोरियम में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु राज्य के दो निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ और पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को सम्मानित किया। राज्यपाल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन प्रबंधन, स्वीप, एक्सेसिबल इलेक्शन आदि क्षेत्रों में एवं मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन किया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल के सम्मुख निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गए मतदाता गीत ‘मैं भारत हूँ’ का भी अनावरण किया गया।  
मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने प्रथम बार मतदाता बन रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार के प्रयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि हमारे जीवंत लोकतंत्र के संचालन में चुनाव प्रक्रिया की प्रमुख भूमिका है। चुनाव प्रक्रिया की सफलता का आधार हमारे जागरूक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता और उनके निर्वाचन में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करना बहुत जरूरी है। यह हमारा कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सभी निर्वाचनों में बढ़-चढ़कर मतदान में प्रतिभाग करें।
राज्यपाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार, कर्मठ, कुशल जनप्रतिनिधि चुने जाने जरूरी हैं। इस कार्य की सफलता के लिए मजबूत चुनाव प्रणाली और जागरूक मतदाता का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी सहभागिता करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किये जाने के साथ-साथ उन्हें मताधिकार का महत्व बताया जाना जरूरी है।
मतदाता दिवस के अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष की थीम ‘Nothing like Voting, I vote for Sure’ ‘वोट जैसा कुछ नहीं, मैं वोट जरूर करूंगा’ है। सचिव ने बताया कि  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.रविशंकर, अपर सचिव श्री राज्यपाल स्वाति एस.भदौरिया, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, राज्य नोडल अधिकारी स्वीप मो.असलम सहित निर्वाचन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।     

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची-

 डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी तीरथ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी बागेश्वर चंद्र सिंह इमलाल, उप जिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी पुरोला जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी गदरपुर राकेश चंद्र तिवारी, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी किच्छा कोस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, तहसीलदार जसपुर पुनम पंत, तहसीलदार पुरोला शीशपाल सिंह असवाल, तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी, तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश चंद्र भटृ, तहसीलदार नैनबाग साक्षी उपाध्याय, तहसीलदार कंडीसौण किशन सिंह मंहत, तहसीलदार जोशियाड़ा सुरेश प्रसाद सेमवाल शामिल हैं।
 
                                                    
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, भैंसवाड़ गांव और छमरोली सहित कई स्थानों पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा, आपदा पीड़ितों का जाना हाल, सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • नमो युवा रन सिर्फ खेल नहीं, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक – सीएम धामी
  • महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव, 27 सितंबर को होगा मतदान
  • भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
  • लापता लोगों की खोज में रेस्क्यू कार्य तेजी
  • स्वास्थ्य शिविरों में 13 सौ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ
  • चमोली : धुर्मा के आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत सामग्री
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में पूर्व मंत्री पंकज सहगल की माता तिलक कुमारी सहगल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना, परिवार को बंधाया ढांढस
  • आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सतपाल महाराज जी का योगदान अनुकरणीय – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.