शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में श्रीनगर पुलिस की तमिलनाडु में धमक, लोगों से करोड़ों की ठगी कर लम्बे समय से फरार ईनामी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में 3,000 कि0मी0 दूर तमिलनाडु में पौड़ी पुलिस की धमक।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2023 1:46 अपराह्न
 
श्रीनगर/पौड़ी : कोतवाली श्रीनगर पर 10 नवम्बर 2021 को वादी शूरवीर सिंह भण्डारी पुत्र स्व. केन्द्र सिंह भण्डारी, निवासी भण्डारी भवन काला रोड़ श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि अरूण राज चलैल्या ने वादी एवं श्रीनगर के स्थानीय व्यक्तियों एवं व्यापारियों से फर्नीचर एवं अन्य घरेलू समान खरीदने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर जनपद की कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-94/2021, धारा-406/420 भा0द0वि0 बनाम अरूण राज चलैल्या पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला के सुपुर्द की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण कर प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। चूँकि प्रकरण आमजनमानस से करोड़ों रूपये की आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित था। इस हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी की गयी। काफी प्रयासों के बाद अभियुक्त उक्त का तमिलनाडु में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का ठग है, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने तथा मोबाइल व आईएमईआई नम्बर बदल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹ 5,000/- का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाये तमिलनाडु के लिये रवाना हुयी।
जनपद पौड़ी से सैकडों कि0मी0 दूर वहां के वातावरण एवं भाषा सम्बन्धी कठिनाइयां पुलिस टीम के सामने आना स्वाभाविक था। भिन्न वातावरण एवं भाषा सम्बन्धी समस्याओं के बीच फरार अभियुक्त का पता लगाना पुलिस के लिये चुनौतिपूर्ण कार्य था। गठित टीम द्वारा काफी जद्दोजहत करते हुये तमाम कठिनाइयों एवं चुनौतियों को दरकिनार कर तमिलनाडु पहुँकर अथक प्रयासों के फलस्वरूप गठित टीम को सफलता मिली। परिणाम स्वरूप पौड़ी पुलिस ने अभियुक्त अरूण राज चलैल्या को 20 जनवरी 2023 की देर रात्रि 2.30 बजे तमिलनाडु राज्य के 2/40 Vellalar Police station, Tirichitatambaram sub division pattukatai, district- Thanjavur से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह वर्ष-2021 में धनतेरस से पूर्व श्रीनगर में अपने किसी परिचित के माध्यम से व्यवसाय करने के उद्देश्य से आया था। उसके द्वारा श्रीनगर बाजार में दीपावली पर्व के धनतेरस पर स्थानीय व्यक्तियों को सस्ते सामानों का प्रलोभन देकर एडवान्स बुकिंग लेकर धनतेरस के दिन स्थानीय एवं आसपास के अन्य क्षेत्र के व्यक्तियों से करोडों रूपये हड़प कर फरार हो गया। अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसके द्वारा इससे पूर्व इसी प्रकार की धोखाधड़ी रूद्रप्रयाग, ऋषिकेश एवं उत्तराखण्ड के अन्य भिन्न-भिन्न स्थानों पर भी की जा चुकी थी। वह लोगों से करोडों रूपये हड़प कर तमिलनाडु फरार हो गया एवं पुलिस उसके ठिकाने का पता न लगा पाये इसलिये वह लगातार अपने ठिकाने व मोबाईल नम्बर बदल रहा था। अभियुक्त को पौड़ी पुलिस का तमिलनाडु में आने व गिरफ्तार होने का अंदेशा नहीं था। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल, उपनिरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला, मुख्य आरक्षी माजिद खान एवं आरक्षी हरीश – सीआईयू शामिल रहे  । 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव
  • 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले जनसेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी
  • मंगलौर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद
  • यूएनडीपी के सहयोग से उत्तराखंड में कौशल, रोजगार और डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति
  • महिला सुरक्षा व अंकिता प्रकरण पर आप ने सरकार को घेरा
  • मानसून का कहर : अचानक आई बाढ़ से NH-5 ठप, कई गाड़ियां मलबे में धंसी, लंबा जाम
  • स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई, ईमानदार छवि और कार्यकुशलता की छोड़ गईं अमिट पहचान
  • सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नन्दा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.