रविवार, सितम्बर 21, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया मासिक सम्मेलन, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2023 6:42 अपराह्न
 
देहरादून : SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया मासिक सम्मेलन। आज 20 जनवरी 2023 को सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में व्यवस्थापित समस्त SDRF पोस्टों के अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं वाहिनी में उपस्थित अधिकारियों का मासिक सम्मेलन लिया गया। मासिक सम्मेलन के माध्यम से सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF कार्मिको की सामूहिक/व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी व त्वरित निदान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा -निर्देशों के अनुसार अवगत कराया गया कि दूरस्थ पोस्टों पर नियुक्त किसी भी अधिकारी/कार्मिक को यदि आकस्मिक परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता हो तो व्हाट्सएप के माध्यम से भी अवकाश के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही समस्त पोस्ट प्रभारियों को अपनी-अपनी पोस्ट में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यो की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी SDRF कार्मिकों को आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा रेस्क्यू के दौरान त्वरित रेस्पॉन्स करते हुए समर्पित रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त पोस्ट प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि रेस्क्यू के साथ-साथ अपनी आसपास के क्षेत्रों ,स्कूल, कॉलजों व दुरस्थ गांवों में भी आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण व आपदा जनजागरूकता अभियान का नियमित रूप से संचालन हो। 
सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा वर्तमान समय में संकटग्रस्त जोशीमठ में नियुक्त SDRF टीमों का नेतृत्व कर रहे श्री मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक, SDRF से वार्ता करते हुए सम्पूर्ण वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए मौके पर सतर्कतापूर्वक नजर बनाए रखने व प्रभावितों की हर सम्भव मदद हेतु निर्देशित किया। सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF टीमों द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों से SDRF, उत्तराखंड की राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनाने के लिए प्रशंसा करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह SDRF उत्तराखंड की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रयासरत रहेंगे। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर सराहनीय सेवा/विशिष्ट सेवा के लिए SDRF, उत्तराखंड से चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा बधाई दी गयी व साथ ही भविष्य में भी इसी कर्तव्यनिष्ठा से कार्यरत रहने हेतु प्रोत्साहित किया। मासिक सम्मेलन के दौरान दीपक सिंह, सहायक सेनानायक, SDRF, इंस्पेक्टर राजीव रावत, प्रमोद रावत, ललिता नेगी, उपनिरीक्षक  जयपाल राणा, मनीष कन्नौजिया, पूनम शाह, शमां परवीन इत्यादि अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ठ सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह 

  1. हर्षवर्धन तोमर, निरीक्षक (एम)
  2. हरक सिंह राणा, निरीक्षक
  3. योगेंद्र सिंह, अपर उप निरीक्षक, आरमोरर

विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

  1.  रविन्द्र पटवाल, अपर उप निरीक्षक
  2. दिगपाल लाल, मुख्य आरक्षी
  3. यशवंत सिंह आरक्षी
  4. प्रवीण सिंह, आरक्षी
  5. विकास रमोला, आरक्षी
  6. गौतम चंद्र, आरक्षी
  7. मुकेश रावत, आरक्षी
  8. शैलेन्द्र सिंह, आरक्षी
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2025
  • नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार, फिर थी बड़ी तैयारी
  • सीएम धामी बोले – प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार
  • हाकम सिंह पुन: हुआ था सक्रिय, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार हाकम एंड पार्टी को
  • डीएम व एसपी ग्राउंड जीरों पर डटकर प्रभावितों को बंधा रहे ढांढस
  • कोटद्वार डिग्री कॉलेज की NCC कैडेट आद्या परिहार ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, थल सैनिक कैंप के इवेंट में किया प्रतिभाग
  • स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाया जा रहे स्वास्थ्य शिविरो में क्षेत्र वासियों को मिल रहा है लाभ, CHC लण्ढ़ौरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ने 379 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार
  • स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नगर निकायों में विविध गतिविधियाँ आयोजित
  • “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान में सक्रिय भागीदारी करें आयुष्मान अस्पताल – सीईओ रीना जोशी
  • नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन – स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए – डॉ. अफरोज अहमद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.