रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

VIP कार से डकैती की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों पर हरिद्वार पुलिस ने कसी नकेल, क्राइम प्लान रह गया धरा का धरा, अवैध तमंचे व चाकूओं के साथ अन्तरर्राजीय गैंग के 06 शातिर बदमाश गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह ने कांस्टेबल पंचम प्रकाश एवं पीआरडी जवान दिनेश कुमार को ढाई-ढाई हजार का इनाम व पुष्पगुच्छ दिया ।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2023 12:15 पूर्वाह्न
 

होंडा सिटी कार से आए बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने किया पैदल, अब सरकारी व्यवस्था से करेंगे अदालत की सैर

चुनौती का हरिद्वार पुलिस ने दिया जवाब, सतर्क जवानों ने डकैती के मंसूबो पर फेरा पानी

लक्सर क्षेत्र स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती डालने के लिए हफ्तेभर पहले खरीदी थी होंडा सिटी कार 

कोतवाली लक्सर में तैनात जवान पंचम प्रकाश और होमगार्ड दिनेश बने गेम चेंजर, वारदात से पहले योजना भांपने में रहे कामयाब 

पूछताछ में दौरान हुए चौकाने वाले खुलासे, लक्सर क्षेत्र में 06 चोरी की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम 

बीते नवम्बर माह भगवानपुर क्षेत्र में हुई कार लूट प्रकरण के भी रहे सूत्रधार

सुल्तानपुर चोरी कांड में वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरा व हार्ड डिस्क पर भी किया था हाथ साफ 

पुलिस टीम ने चोरी प्रकरणों से जुड़े CCTV कैमरे और D.V.R. भी की बरामद 

अपराधी रहें तैयार, सबका नंबर आएगा :: एसएसपी

लक्सर/हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस ने 18 जनवरी 2023 को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक खण्डर में डकैती की योजना बनाने की जानकारी प्राप्त होने पर दबिश देकर 06 बदमाशो को पकडा गया। बदमाशों के कब्जे से 03 तमंचे व 03 अवैध चाकू व कई कारतूस व सुल्तानपुर में विगत दिनो में हुई 02 चोरी की घटनाओं में चोरी हुए ए0टी0एम0 व मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर होंडा सिटी कार लेकर लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती हेतु आए अभियुक्तों को डकैती की योजना बनाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त द्वारा लक्सर क्षेत्रान्त्तर्गत 06 चोरी की घटनाओं व थाना भगवानपुर क्षेत्र में माह नवम्बर में कार लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर लक्सर के अलग-अलग स्थानो पर चोरी की गयी विद्युत केबल व चोरी की 02 घटनाओं से सम्बन्धित कास्मेटिक्स, परचून का सामान व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए उपकरण (प्लास, केवल कटर आदि) बरामद किये गये।
एसएसपी अजय सिंह ने कांस्टेबल पंचम प्रकाश एवं पीआरडी जवान दिनेश कुमार को ढाई-ढाई हजार का इनाम व पुष्पगुच्छ दिया ।

 तीन अभियुक्तों ने की थी भगवानपुर में कार लूट 

अभियुक्त मोहित, अभिषेक नकुल ने मिलकर दिनांक 30 नवम्बर 2022 को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रात्रि में एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर कार लूट की थी और पुलिस से डर कर भागते समय कार बहादराबाद  में पथरी रो पुल के पास छोड़ दी थीे।

गिरफ्तार अभियुक्त                                                                                                               

  1.  नकुल पुत्र कुसुमपाल निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर थाना भगवानपुर
  2. दीपक पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम नन्हेडा अनन्तपुर थाना भगवानपुर
  3. यशवीर सिहं पुत्र सूरत सिहं निवासी उपरोक्त
  4. मोहित पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त
  5. राहुल सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी उपरोक्त
  6. अभिषेक पुत्र अनिल निवासी- ग्राम खतौली गुर्जर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उ0प्र0 

 बरामद माल 

  1.  03 तमंचे
  2. 03 नाजायज चाकू 
  3. 01 मोबाईल कीपैड,
  4. 02 ए0टी0एम0/डेबिट कार्ड, 
  5. 01 वायर कटर छोटा,
  6. 01 प्लास, 
  7. 01 टार्च, 
  8. 01 वायर कटर बड़ा, 
  9. 01 पिट्ठू बैग व 03 प्लास्टिक के कट्टे
  10. एक होन्डा सिटी कार
  11. कास्मेटिक्स सामान (हेयर आयल, क्रीम, अण्डर गारमेंट्स, शेविंग रेजर, शेम्पू, फेसवॉश आदि) अनुमानित कीमत करीब ₹25000/-
  12. परचून का सामान (तेल, आटा, सिगरेट आदि) अनुमानित कीमत ₹20000/-
  13. 04 cctv कैमरे
  14. लगभग 300मीटर एल्यूमीनियम आदि

 पुलिस टीम-      

  1. C.O. विवेक कुमार              
  2. SHO लक्सर अमरजीत सिंह                                                          
  3. SSI अंकुर शर्मा
  4. SI मनोज नौटियाल
  5. SI नीरज रावत
  6. SI नरेन्द्र तोमर
  7. C. पंचम प्रकाश
  8. C. अजीत तोमर
  9. C. गंगा सिंह
  10. C. हमीद खान
  11. C. अरविन्द चंदेल
  12. HG दिनेश कुमार
  13. HG रविन्द्र कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.