रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने 02 लाख रूपये की एक किलो 20 ग्राम अवैध चरस के साथ 04 को किया गिरफ्तार

फिर की पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्यवाही, लगभग 02 लाख रूपये अन्तर्राष्ट्रीय कीमत की अवैध चरस के साथ पौड़ी पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2023 8:29 अपराह्न
 
कोटद्वार/पौड़ी : मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है।
जिसके क्रम में शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, गणेश लाल कोहली क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण,  विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक एवं मौ. अकरम प्रभारी सीआईयू के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने आज 17 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त अनूप गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, प्रशान्त गुँसाई एवं नागेश उनियाल को कौडिया चैक पोस्ट कोटद्वार के पास से वाहन संख्या UK07V 3024 (आई-10 कार) में 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते  हुये गिरफ्तार किया गया। बरामद माल की कुल अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख रूपये है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दामों में खरीदकर कोटद्वार में स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों में बेचते थे। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

नाम पता अभियुक्त

  1. अनूप गोस्वामी (उम्र-39 वर्ष) पुत्र कुलानन्द गोस्वामी, निवासी ग्राम पोस्ट गौरीकुण्ड, थाना   सोनप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग।
  2. प्रदीप गोस्वामी (उम्र-33 वर्ष) पुत्र कुलानन्द गोस्वामी, निवासी ग्राम पोस्ट गौरीकुण्ड, थाना   सोनप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग।
  3. प्रशान्त गोस्वामी (उम्र-29 वर्ष) पुत्र देवेन्द्र सिंह गोस्वामी, निवासी गुलाबराय, थाना रूद्रप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग।
  4. नागेन्द्र उनियाल (उम्र-38 वर्ष) पुत्र श्री मुरलीधर उनियाल, निवासी ग्राम बयूंग, थाना गुप्तकाशी, जनपद रूद्रप्रयाग।

बरामद माल

  • 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस व रू0 66,000/ नगदी
  • वाहन संख्या UK07V 3024 (आई-10 कार)

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 25/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट 

आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0-252/2020, धारा-8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीम

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला
  2. उपनिरीक्षक मनोज शर्मा
  3. आरक्षी रमेश राणा
  4. आरक्षी पवनीश
  5. आरक्षी करण यादव
  6. आरक्षी संदीप चौहान
  7. आरक्षी हरीश सीआईयू
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.