शनिवार, सितम्बर 20, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पावरलूम की स्थापना वस्त्रोत्पादन के क्षेत्र में होगा मील का पत्थर साबित – कृषि मंत्री गणेश जोशी

सेलाकुई में पावरलूम इकाई का उद्घाटन करते कृषि मंत्री गणेश जोशी, शीघ्र ही देहरादून में एक और पॉवरलूम की होगा निर्माण -कृषि मंत्री।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2023 2:47 अपराह्न
 
देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित ग्रोथ सेंटर में उत्तराखण्ड रेशम फेडरेशन के प्रथम उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड पावरलूम इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड युक्त पावरलूम और रिलिंग यूनिट का निरीक्षण किया और इस उद्योग से जुड़े कार्मिको से विस्तार में जानकारी ली।इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में रेशम विभाग के सहयोग से उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रानिक जैकार्डयुक्त पावरलूम का शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 5 से 7 वर्षों में रेशम फेडरेशन द्वारा लगभग 1.20 करोड़ के रेशम एवं रेशम मिश्रित वस्त्रों का विक्रय किया गया है। जिसमें इस वित्तीय वर्ष में लगभग रू0 45 लाख की धनराशि के वस्त्र अब तक तक विक्रय किये गये हैं। इस वर्ष फेडरेशन द्वारा लगभग रू0 50.0 लाख का विक्रय लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन अपने प्रयासों से इससे कई अधिकं 1 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा रेशम फेडरेशन द्वारा विगत समय में लगभग 149 लाभार्थियों को केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से प्राप्त धनराशि से जैकार्डयुक्त हैण्डलूम वितरित किये गये है।
उन्होंने कहा वर्तमान में उन लाभार्थियों के प्रशिक्षण कार्य चल रहा है तथा कुछ बुनकरों द्वारा बहुत सुन्दर रेशमी कपड़ों की बुनाई भी की जा रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा आने वाले समय में इन सभी लाभार्थियों को स्वरोजगार उपलब्ध होगा, जिससे लाभार्थियों को आर्थिक लाभ होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा फेडरेशन द्वारा जिन वस्त्रों का उत्पादन अभी तक हैण्डलूम द्वारा या आउटर्सोस के माध्यम से धागा बाहर भेजकर किया जा रहा है। इस पावरलूम की स्थापना से उनका उत्पादन भी अब सेलाकुई में शुरू हो जायेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे तथा स्थानीय निवासियों को रोजगार उपलब्ध होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अभी यहां पर शीघ्र ही एक और पॉवर लूम की स्थापना की जाएगी।  उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक हम रेशम के उत्पादन को दुगना करेंगे इस संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य रेशम निदेशालय के तकनीकी सहयोग से प्रदेश भर में उत्पादित किये जा रहे कोया उत्पादन को अब फेडरेशन द्वारा Farm to Fashion की पूर्ण श्रंखला पर व्यावसायिक दृष्टिकोण से आगे ले जाने का संकल्प लिया गया है। जिससे निश्चित रुप से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े रेशम कास्तकारों को सीधे लाभ होगा। उन्होंने कहा फार्म टू फैशन की अवधारणा पर कार्य करने के पीछे मुख्य उद्देश्य रेशम कीटपालकों को पूर्णतः व्यावसायिक दृष्टिकोण से जोड़कर उनकी आय वृद्धि के साथ ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के रेशम एवं रेशम मिश्रित वस्त्रों की पहचान बनाना है। पावरलूम की स्थापना वस्त्रोत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, रेशम निदेशक आनंद कुमार यादव, फेडरेशन एमडी आनंद शुक्ला, फेडरेशन उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के निर्देश पर सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के नेतृत्व में ग्राउंड जीरो पर स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आमजन का कर रहा हैं स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच
  • मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड में आलू बीज उत्पादन का नया मॉडल : जल्लू गांव के किसानों ने रचा इतिहास, सौर ऊर्जा कोल्ड स्टोर से मिला सहारा, आय में हुई 70% तक वृद्धि
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से नंदानगर चमोली के लिए हुए रवाना
  • Uttarakhand weather: आधा सितंबर बीता, फिर भी नहीं थम रही मानसूनी बारिश
  • आधा सितंबर बीता, फिर भी नहीं थम रही मानसूनी बारिश
  • स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाशी
  • उत्तराखंड में सांसद – विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, 26 सितंबर तक सरकार से मांगा जवाब
  • हवाई अड्डों पर उड़ान संकट : सैकड़ों उड़ानें रद्द, हजारों में देरी
  • हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल और मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.