शनिवार, अप्रैल 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 जनवरी बसंत पंचमी को होगी तय, 18 फरवरी शिव रात्रि को तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

• परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया पर खुलते हैं श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2023 1:08 अपराह्न
 
नरेन्द्र नगर/ ऋषिकेश : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 जनवरी शुक्रवार बसंत पंचमी को  नरेन्द्र नगर  राजदरबार में पंचांग गणना के पश्चात तय होगी। वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट  खुलने की तिथि शिवरात्रि के अवसर पर 18 फरवरी को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी वहीं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया को खुलते है इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को  है। अत: गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा धामों के कपाट खुलने की तिथि  मुहुर्त तथा समय घोषित किया जायेगा।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि नरेन्द्र नगर स्थित राजमहल में प्रात: दस बजे से आयोजित धार्मिक समारोह में  राजपरिवार सहित मंदिर समिति पदाधिकारियों, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत तथा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राजपुरोहित  आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचाग गणना के पश्चात विधि-विधान पूर्वक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा मुहुर्त का अवलोकन करेंगे तथा कपाट खुलने की उपयुक्त तिथि सुझायेंगे तथा परंपरानुसार महाराजा मनुजयेंद्र शाह तिथि घोषित करेंगे। इसी दिन भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होनेवाले तेल पिरोने तथा गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय होगी‌।
बसंत पंचमी को  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत  द्वारा योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पूजा अर्चना के पश्चात गाडू घड़ा को नरेंद्र नगर राजदरबार के सुपुर्द किया जायेगा। बाद में  गाडू घड़ा यात्रा तीर्थ नगरी ऋषिकेश होते हुए श्री बदरीनाथ धाम हेतु रवाना होती है।कपाट खुलने की तिथि तय हेतु आयोजित समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी शिरजा शाह, भवानी प्रताप शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, उपाध्यक्ष किशोर पंवार,  मंदिर समिति सदस्य राजपाल जड़़धारी,डिमरी केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी,  मंदिर समिति सदस्य श्री निवास पोस्ती, डिमरी पंचायत अध्यक्ष / मंदिर समिति सदस्य  आशुतोष डिमरी,भास्कर डिमरी, वीरेंद्र असवाल   मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी,  बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, रोटेशन अध्यक्ष एडवोकेट संजय शास्त्री  माधव नौटियाल, प्रमोद नौटियाल डा. हरीश गौड़,सरोज डिमरी, स्वास्तिक नौटियाल,राजेंद्र डिमरी आदि मौजूद रहेंगे।
वही श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 18 फरवरी शनिवार शिवरात्रि के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारियों सहित  रावल भीमाशंकर लिंग महाराज कार्याधिकारी आरसी तिवारी,  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,  मंदिर श्री ओंकारेश्वर मंदिर के प्रबंधक रमेश नेगी, मंदिर प्रशासनिक  अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल, विश्व मोहन जमलोकी, प्रदीप सेमवाल, पुजारी शिवशंकर लिंग बागेश‌लिंग, टी गंगाधर लिंग, विपिन तिवारी सहित पंचगाई हक हकूक धारी तथा केदार सभा के तीर्थ पुरोहित मौजूद रहेंगे।  इसी दिन  श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान की भी तिथि तय होगी। परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री तथा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल  शनिवार को अक्षय तृतीया  है। जल्द ही श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय की घोषणा की जायेगी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.