रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाहर से आने वाले ग्रामीणों को राशन उपलब्ध करवायेगी सरकार – उच्च शिक्षा मंत्री

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2020 7:26 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। लॉकडाउन की समस्याओं को देखते राज्य सरकार की ओर से बाहरी क्षेत्रों से लौटे ग्रामीणों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के लिये राशन कार्ड की बाध्यता नहीं होगी। यह बात मंगलवार को चमोली के प्रभारी व सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। मंगलवार को भाजपा की जिला कार्यकारणी की ओर से केंद्र सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों के प्रसार के लिये पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर छह वर्ष के कार्यकाल में धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, उज्जवाल योजना, आतंकवाद निरोधक कानून, बाल अपराधों के कानून में कड़े नियमों का प्रावधान जैसे अनेको जन उपयोगी कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में स्वदेशी अभियान के लिये महात्मा गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए आत्मनिर्भर भारत योजना का शुभारंभ किया है। ऐसी ही जन उपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये पार्टी की ओर से पत्रकार वार्ता, वर्चुअल रैली और जन सम्पर्क अभियान के कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं।

वही कोरोना महामारी के लिये राज्य सरकार की ओर से किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जिला प्रशासन को आठ करोड़ की धनराशि आपदा और अनटाइडेड फंड से प्रदान किये गये हैं। वहीं जिला योजना से 30 फिसदी स्वास्थ्य तथा 30 फीसदी स्वरोजगार पर खर्च करने की योजना बनाई गई है। वहीं उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिये ग्राम पंचायतों की ओर किये कार्यों की सरहाना की।

उन्होंने बताया कि सरकार ने ग्राम प्रधानों को कोरोना की व्यवस्थाओं के लिये दस हजार की धनराशि आवंटित कर दी है। जिसमें बिल लगाने के बाद भुगतान की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। वहीं युवाओं को स्वरोजगार के लिये सरकार की ओर से 25 फीसदी सब्सिडी पर ऋण देने की भी बात कही। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी विजय कपरुवाण, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र नेगी, मुन्नी देवी शाह, गजेंद्र रावत, सतेंद्र असवाल, योगेंद्र असवाल और समीर मिश्रा आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक वीडियो आउट
  • अव्यवस्थित पार्किंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, संयुक्त अभियान में 35 वाहनों का चालान
  • उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
  • वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
  • ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई
  • पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश
  • बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
  • पौड़ी गढ़वाल : महक ने 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान किया हासिल
  • सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.