शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जोशीमठ में सम्भाला मोर्चा, अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने में जुटे, राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों का बांटा दर्द 

आपदा पीडितों के प्रति संजीदा है सरकार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2023 5:20 अपराह्न
 
देहरादून/जोशीमठ : सूबे के कैबिनेट मंत्री और चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर जोशीमठ में मोर्चा सम्भाल लिया है। जोशीमठ पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे पीड़ितों का हाल-चाल जाना। उन्होंने भू-धंसाव से प्रभावित सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भू-धंसाव वाले विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन व राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों के रहने की समुचित व्यवस्था करने व राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। 
भू-धंसाव से पीड़ित लोगों के बीच जोशीमठ पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि सरकार हर मोर्च पर भू-धंसाव से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन को देखते हुये सरकार द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही स्थायी/अस्थायी पुनर्वास से सम्बन्धित कार्य किये जा रहे हैं। जिसके लिये स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ की 02 टुकड़ी जबकि एसडीआरएफ की 08 टुकड़ियां जोशीमठ में तैनात की गई है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थित के लिये सेना व आईटीबीपी के हैलीकॉप्टर तैनात किए गए है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। वह जोशीमठ में रहकर राहत व पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे। प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार सुबह युवा रेडक्रास सोसाइटी का दौरा किया, जहां उन्होंने सोसाइटी द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यूथ रेडक्रास को जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला प्रशासन सहित राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से राहत व पुनर्वास संबंधी कार्यों की तमाम जानकारियां ली। उन्होंने आपदा की संवेदनशीतला को देखते हुये जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की भी हिदायत दी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि मामले की संवदेनशीलता को देखते हुये जोशीमठ में मेडिकल टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीड़ित परिवारों के रूटीन चैकअप के भी निर्देश दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को एक-एक राहत शिविर में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही उन्होंने भू-धंसाव से प्रभावित लोगों को राहत राशि के चैक वितरित किये। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले गुरूवार देर रात को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राहत शिविरों का दौरा कर वहां रह रहे पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

जोशीमठ से कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े डॉ. धन सिंह रावत 

भू-धंसाव प्रभावितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज जोशीमठ से वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि सरकार जोशीमठ प्रकरण को लेकर संजीदा है और इसके लेकर कैबिनेट में एक दर्जन फैसले लिये गये, ताकि प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार राहत व पुनर्वास कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर नजर बनाये हुये हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.