मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ब्रिटानिया मैरी गोल्ड माई स्टार्टअप ने किया सीज़न 4.0 लॉन्च, सभी प्रतिभागियों को डिजिटल बिज़नेस स्किलिंग प्रदान करने के लिए गूगल के साथ गठबंधन

वित्तीय सहायताः इस अभियान में 10 चयनित महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,00,000 रु. का सहयोग दिया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2023 3:34 अपराह्न
 

गूगल के साथ गठबंधन में वीमैनविल प्रोग्राम का विस्तार किया जाएगा ताकि महिला उद्यमियों को विशेष रूप से तैयार किए गए डिजिटल बिज़नेस स्किलिंग के संसाधन मिल सकें।

नई दिल्ली : ब्रिटानिया मैरी गोल्ड का माई स्टार्टअप अभियान महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए फंड और कौशल विकास की मदद देते हुए तीन सफल सीज़न पूरे कर चुका है। सीज़न 2 में एनएसडीसी के साथ गठबंधन द्वारा 10,000 महिलाओं को इन्फॉर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नॉलॉजी (आईसीटी) की मदद से बेसिक कम्युनिकेशन स्किल्स, वित्तीय साक्षरता, और सामाजिक एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए माईक्रो एंट्रप्रेन्योरियल स्किल्स प्रदान की गईं। सीज़न 3 में ब्रिटानिया मैरी गोल्ड माई स्टार्टअप अभियान का विस्तार किया गया और महिलाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करने में मदद की गई। मॉम्सप्रेसो के साथ इंडियन होममेकर्स एंट्रप्रेन्योरशिप रिपोर्ट 2021 के मुताबिक अपना व्यवसाय स्थापित करने की इच्छुक 77 प्रतिशत गृहणियां टेक्नॉलॉजी को बहुत मददगार मानती हैं।
 
सीज़न 4 का मुख्य हाईलाईट यह है कि सभी प्रतिभागियों को गूगल का वीमैनविल कार्यक्रम उपलब्ध होगा, जो एक बिज़नेस साक्षरता कार्यक्रम है और ‘हाउ टू’ पाठ्यक्रम के साथ रुचि को व्यवसाय में बदलना, उद्यम का प्रबंधन करना, और व्यवसाय की वृद्धि करना सिखाता है। यह कार्यक्रम पूरा करने वाली सभी महिलाओं को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ब्रिटानिया मैरी गोल्ड माई स्टार्टअप प्रतियोगिता 4.0 के बारे में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अमित दोशी ने कहा, ‘‘ब्रिटानिया का भारत की महिलाओं के साथ दशकों से गहरा संबंध है। हमें मैरी गोल्ड माई स्टार्टअप अभियान के तीन सफल सीज़न चलाने पर गर्व है, जिसके लिए हमें पूरे भारत से लगभग 4मिलियन महिलाओं के आवेदन मिले, जिनमें से 60 प्रतिशत महिलाएं नॉन-मेट्रो शहरों से हैं। इस साल हमें गूगल के साथ गठबंधन करने की खुशी है। हमें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता लाखों महिलाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने और सतत बनाने में मदद करेगी, जिसमें हम निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। हमें उम्मीद है कि हम मिलकर हर महिला उद्यमी को आवश्यक संबल प्रदान कर सकेंगे।’’
ब्रिटानिया के साथ गठबंधन के बारे में शालिनी पुचलापल्ली, डायरेक्टर, गूगल कस्टमर सॉल्यूशंस, गूगल इंडिया ने कहा, ‘‘टेक्नॉलॉजी व्यवसाय बढ़ाने में मदद कर सकती है, लेकिन ऐसा तभी हो सकता है, जब उन व्यवसायों का नेतृत्व करने वाले और उन्हें चलाने वाले लोगों के पास सही कौशल हो। हमसे जुड़ी महिला उद्यमियों, चाहे वो छोटा व्यवसाय चलाती हों, निर्माता हों, विकासकर्ता हों या स्टार्टअप, उन सभी को अपने उत्पादों और प्लेटफॉर्म एवं वीमैनविल जैसे कौशल कार्यक्रमों द्वारा सहयोग देने की हमारी यही प्रेरणा है। हमें लगातार दूसरे सीज़न के लिए माई स्टार्टअप प्रतियोगिता द्वारा इन नए होमप्रेन्योर्स को यह विशेष पाठ्यक्रम प्रदान करने की खुशी है और हम उन सभी की सफलता की कामना करते हैं।’’ नियम व शर्तों के लिए www.britanniamystartup.com पर जाएं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
  • शादी-विवाह समारोह में गैस सिलेंडर के लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.