रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने की मांग, जिला व बेस हॉस्पिटलों में भेजी जाएँ रेमडेसिविर इंजेक्शन व जीवन रक्षक दवाइयां

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2021 7:19 अपराह्न

कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार से कोरोना संक्रमण काल में स्पेशलिस्ट डाक्टरों का पैनल गठित करते हुए लोगों की जिंदगियों को बचाने के लिए जिला व बेस हास्पिटलों में रेमडेसिविर इंजेक्शन व जीवन रक्षक दवाइयां भेजे जाने की मांग की है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लोगों की जिंदगियों पर कहर बरपा रही है, ऐसी विकट स्थिति से बचने के लिए प्रदेश सरकार को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का पैनल गठित करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किये जाने की मांग की है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि वर्तमान में हास्पिटलों में बेडो, ऑक्सीजन सहित स्टाफ की भारी कमी होने की शिकायतें आ रही है, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों को समय से उपचार न मिलने के कारण मृत्युदर अधिक बढ रही है। जो कि प्रदेशवासियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लगाये जाने वाले सेंटरों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित किया जाना जरूरी है, जितनी वैक्सीन एक दिन में लगायी जानी है, उतने ही लोगों को वैक्सीनेशन सेंटरों पर बुलाया जाय, मोबाइल बैन से भी घर-घर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाय संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि देखने का मिल रहा है कि कोरोना संक्रमण से मरीजों का ऑक्सीजन लेबल कम हो रहा है, जिससे उनकी अचानक मौत हो रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, ऐसी विकट स्थिति से निबटने के लिए हास्पिटलों में ऑक्सीजन की प्रर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ऑक्सीजन कंसेट्रेटर तथा ऑक्सीजन बैड उपलब्ध करवाये जाय। स्वास्थ्य सुविधाओं को जुटाने के लिए विधायक निधि एवं अन्य मदों से धन जुटाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा कोटद्वार में बेस हास्पिटल क लिए स्वीकृत ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शीघ्र निर्माण करते हुए मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करायी जाय।

कोरोना पीड़ित मरीजों के दबाव से चिकित्सालय में जगह की कमी को दूर करने के लिए कोटद्वार स्थित कौडिया कैम्प में सेना के द्वारा अस्थाई चिकित्सालय का निर्माण कर कोरोना मरीजों को उपचार की व्यवस्था करायी जाय, इसी प्रकार की व्यवस्था सेना के उन स्थानों पर भी करायी जाय जहां पर उत्तराखंड में सेना के पास खाली पडे बैरक व खाली स्थान है। उन्होंने प्रदेश सरकार से समूचे उत्तराखंड में प्राथमिकता के आधार पर डाक्टरों सहित मेडिकल स्टाफ की भर्ती किये जाने, बेडों की संख्या बढाये जाने, ऑक्सीजन सिलेडरों की संख्या बढाने, ऑक्सीजन कंसलेट्रेटर, रेमडेसिविर, स्टेराइड, एवं एंटीवायरल व एंटी बायोटिक दवाइयों की आपूर्ति प्रयाप्त मात्रा में बढाये जाने की मांग की है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.