बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 76 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश शिकायतों का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2023 7:31 अपराह्न

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया आज जनसुनवाई में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पेयजल एवं सीवर कार्यों के उपरान्त सड़क का समतलीकरण किए जाने, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसर का आंगणन कराने, भारतीय नागरिकता हेतु किए गए आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने, विद्युत बीजक माफ करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनसुनवाई तथा तहसील दिवस पर एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस सहित सम्बन्धित समस्त विभाग जिनसे सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं को तहसील दिवस में भी प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया साथ ही वन विभगा के अधिकारियों रोस्टरवार जनसुनवाई में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। साथ समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जो भूमि अतिक्रमणमुक्त की गई का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। पिछले सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त सुश्री मंचल बाला आराघर हरिद्वार रोड की शिकायत जिसमें उन्होंने जलसंस्थान द्वारा पेयजल लाईन बिछोये जाने के दौरान नालिया बन्द होने की शिकायत पर जलसंसथान को निर्देशित किया जाने पर भी निस्तारण न होने तथा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत को दुबारा लेकर पंहुचने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल संस्थान के सम्बन्धित अभियन्ता का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बंजारावाला में पेयजल हेतु खोदी गई सड़क को समतलीकरण करने की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारियें को रोड़ ठीक करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार आशियाना विहार कालोनी टर्नर रोड अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी एक-दूसरे पर बात न टालें बल्कि त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटायें। सिंचाई विभाग की गूल पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिमला बाईपास पर सड़क निर्माण न होने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेहूवाला में अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर पुनः अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा सम्बन्धित कार्मिक पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही लैण्ड फ्राड करने वालों पर गैंगस्टर लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा,  अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक अपराध मिथिलेश, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, समाज कल्याण, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.