बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने की विभिन्न योजनाओं में विभागों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2022 10:17 अपराह्न
 
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला योजना/राज्य योजना/केन्द्र पोषित/वाह्य सहायतित योजनाओं में विभागों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई। जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 76.49 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में 72.39 प्रतिशत, केन्द्र पोषित योजनाओं में 91.42 प्रतिशत तथा वाह्य सहायतित योजनाओं में 88.26 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया गया तथा सभी मदों में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 81.57 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया गया।  जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में खाद्य पूर्ति विभाग बी श्रेणी, पीएमजीएसवाई सी श्रेणी तथा जल जीवन मिशन डी श्रेणी में रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र लक्ष्य पूर्ण कर ए श्रेणी में आने के निर्देश दिए। उन्होंने एलोपैथिक मद में न्यून प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए की तथा मुख्य विकास  अधिकारी को पत्रावली के अवलोकन के बाद ही अनुमोदन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य कृषि अधिकारी, पशुपालन विभाग, उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को चिन्हित करते हुए डॉक्यूमेंट्री बनाएं ताकि अन्य कृषकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा सके। जिलाधिकारी ने  लोनिवि चकराता द्वारा कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट न्यून रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी लोनिवि चकराता का स्पष्टीकरण तलब किया। जिला सेक्टर में वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, लघु सिंचाई एवं उरेडा, की प्रगति न्यून रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए माह जनवरी तक प्रगति को शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने माह जनवरी तक प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोविड के दृष्टिगत उन्होने उपस्थित अधिकारियों को जिन्होंने डबल डोज एंव बूस्टर डोज नहीं लगाये हैं बूस्टरडोज लगवाने के निर्देश दिए। 
इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निक्षय-मित्र योजना से जुड़ने तथा अपने विभाग के कार्मिकों एवं विभाग से जुडे़ संस्थानों को भी इस योजना से जुड़ने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज कुमार उप्रेती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एस.के गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधि. अभि. लोनिवि डीसी नौटियाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, उरेडा से वंदना, जिला खेल अधिकारी संभाली गुरूंग, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी पी.एस. भण्डारी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.