बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नए साल को यादगार बनाने उत्तराखंड आयें पर्यटक, सरकार दे रही है स्नो वेडिंग को बढाव – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2022 7:04 अपराह्न
 
देहरादून। नए साल के पहले दिन काफी पर्यटक देश-विदेश के अलग-अलग स्थानों से  उत्तराखंड के पहाड़ी स्थानों पर घूमने के लिए आते रहते हैं। नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड के पहाड़ी स्थानों में घूमने के लिए आना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। उक्त बात नए साल में पर्यटकों को उत्तराखंड आने का आह्वान करते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नए साल की शुरुआत के दौरान उत्तराखंड में अगर मौसम ने साथ दिया तो काफी पहाड़ी जगहों पर पर्यटक आने वाले दिनों में बर्फवारी का लुफ्त उठा सकते हैं। इसलिए मेरा पर्यटकों से अनुरोध है कि वह नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए उत्तराखण्ड आने से पूर्व होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे के लिए समय से अपनी बुकिंग करवा लें।  क्योंकि समय पर होटल बुक न करने वाले पर्यटकों को होटल, कैम्प की सुविधा मिलना मुश्किल हो जाता है। 
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, लैंसडौन, नैनीताल, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, टिहरी झील, ऋषिकेश, नई टिहरी आदि प्रमुख स्थलों में देश-विदेश के सैलानी हर साल नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। इस बार भी नए साल में बड़ी संख्या में पर्यटकों के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार स्नो वेडिंग को भी लगातार बढ़ावा दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड में इन दिनों स्नो वेडिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है। देश के अनेक हिस्सों के युवा अब बर्फबारी के बीच सात फेरे लेने के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा मसूरी और जोशीमठ के औली सहित त्रियुगीनारायण में शादी करने वाले लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि किन जगहों पर आने वाले दिनों बर्फबारी हो सकती है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में बीते कुछ सालों से इस तरह की शादियां हुई हैं और अब उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान भी ले रहा है। उन्होने कहा कि उनका विभाग लगातार मौसम विभाग से समन्वय बनाकर उत्तराखंड में कब कहां कैसे बर्फबारी होगी? इस खबर को भी लगातार सर्कुलेट करवाने का  प्रयास कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बात की जानकारी मिल सके कि उत्तराखंड में कब और कहां-कहां बर्फबारी शुरू होगी।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.