रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में प्रवेश पर मास्क जरुरी, मास्क न लगाने पर लगेगा 500 रूपये का जुर्माना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2021 7:44 अपराह्न
  • मरीज व तीमारदार ही नहीं चिकित्सकों व कर्मचारियों पर भी लगेगा अर्थदंड

ऋषिकेश : कोविड 19 के विश्वव्यापी प्रकोप व मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को मद्देनजर रखते हुए एम्स प्रशासन ने कोविड19 विजिलेंस टीम का गठन किया है। जो कि संस्थान के भीतर लोगों के मास्क पहनने के तरीके एवं अनिवार्यरूप से मास्क पहनना सुनिश्चित करेगी। बताया गया है कि एम्स परिसर में यदि कोई भी मरीज,उनके तीमारदार अथवा हॉस्पिटल स्टाफ, कर्मचारी, स्टूडेंट्स, चिकित्सक बिना मास्क पहने दिखाई देते हैं या उन्होंने मास्क को ठीक तरीके से नहीं पहना हुआ है। तो ऐसे लोगों पर विजिलेंस टीम द्वारा 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि गत वर्ष को​विड19 संक्रमण की शुरुआत में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी की देखरेख में जनजागरुकता के लिए कोविड19 कम्युनिटी टास्क फोर्स का गठन किया गया था। जिसके बाद से टास्क फोर्स लगातार कम्युनिटी के मध्य कोरोना वायरस को लेकर जनजागरुकता मुहिम चला रही है। साथ ही नगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में गांवों, मलिन बस्तियों, सरकार-गैर सरकारी विद्यालयों में नागरिकों व विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक करने के साथ ही समय समय पर मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण सततरूप से किया जा रहा है।

कोविड 19 कम्युनिटी टास्क फोर्स के नोडल ऑफिसर की निगरानी में गठित विजिलेंस टीम पिछले दो दिनों से एम्स अस्पताल परिसर में लोगों को मास्क अनिवार्यरूप से मास्क लगाने व मास्क को ठीक तरीके से धारण करने को लेकर लोगों को जागरुक कर रही है। नोडल ऑफिसर डॉ. संतोष ने बताया कि मुहिम के दौरान डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने भी परिसर में बिना मास्क घूम रहे कई लोगों को मास्क अनिवार्यरूप से पहनने के लिए प्रेरित किया और इसको लेकर लापरवाही बरतने पर होने वाले नफानुकसान के प्रति लोगों को आगाह किया।

उन्होंने एम्स में प्रवेश करने वाले मरीज, उसके साथी व अन्य लोगों से अपील की है कि वह अस्पताल परिसर में अनिवार्यरूप से मास्क पहनकर ही दाखिल हों और मास्क को ठीक तरह से लगाएं। साथ ही बताया गया है कि यदि संभव हो तो घर से बाहर निकलने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर डबल मास्क का प्रयोग करें। उनका कहना है कि तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण से अब डबल मास्क की आवश्यकता आन पड़ी है। बताया गया कि कोई भी व्यक्ति पहले सर्जिकल मास्क को भीतर पहनें व उसके बाहर से कपड़े का मास्क लगाएं, जिससे कि इन्फेक्शन होने की आशंका को निरमूल किया जा सके।

उन्होंने ऋषिकेश नगरवासियों से भी अपील की है कि वह अपनी सुरक्षा का खयाल रखें व सही तरीके से मास्क को धारण करें। कोविड 19 से लड़ने के लिए वर्तमान समय में हमारे पास सबसे बड़े सुरक्षा कवच हैं मास्क व कोविड 19 टीकाकरण। लिहाजा सभी लोग जल्द से जल्द टीका अवश्य लगाएं और टीकाकरण के बाद भी मास्क को अनिवार्यरूप से धारण करें। घर से बाहर निकलने से पहले जिस तरह से कोई भी व्यक्ति अपनी वेशभूषा को धारण करता है ठीक उसी तरह से मास्क को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।

नोडल ऑफिसर ने बताया कि संस्थान में मास्क को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों पर 500 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोविड19 कम्युनिटी टास्क फोर्स के सदस्यों ने संस्थान परिसर में लोगों को मास्क लगाने के तौर तरीके बताए व मास्क की अनिवार्यता को लेकर उन्हें जागरुक किया। मुहिम के दौरान टीम में डा. विनोद, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की असिस्टेंट प्रोफेसर राखी मिश्रा, डा. कौशल, सेनेट्री इंस्पैक्टर सचिन आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.