posted on : अप्रैल 27, 2021 5:41 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण चौकी डुंडा पुलिस द्वारा वीरपुर डुंडा के पास से एक महिला अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध चौकी डुंडा में धारा 60(1)आबकारी अधि0,188 भादवि व 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- कानि. नवीन कवि- चौकी डुंडा
- कानि. पंचम सिंह- चौकी डुंडा
- म. कानि. नीलम-चौकी डुंडा



Discussion about this post