कोटद्वार । हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विगत 19 अप्रैल को हुई गोवंश की क्रूरता पूर्वक हत्या के संदर्भ में मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी घाट स्थित आयशा मस्जिद के निकट एक गोवंश की हत्या करके उसका कटा सिर बीच आबादी क्षेत्र में डाल दिया गया था जिसकी सूचना मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोवंश का कटा सिर बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । घटनाक्रम के उपरांत गौ सेवा आयोग को भी अवगत करने पर उनके द्वारा भी जिलाधिकारी पौड़ी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को एक पत्र भेजा गया उसके उपरांत भी आज तक इस बर्बरता पूर्वक हत्याकांड का खुलासा स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं किया गया है । इस घटना से क्षेत्र की जनता एवं हिंदू समाज के संगठन में गुस्सा और आक्रोश व्याप्त है । उन्होने मांग की है कि पुलिस प्रशासन को निर्देशित कर इस घटना का खुलासा करने एवं दोषी व्यक्तियों को पकड़कर सजा दिलाई जाए । इस अवसर पर दीपक बजरंगी, राजेश चौधरी, दिनेश कंडारी, धीरेंद्र सिंह रावत, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



Discussion about this post