सतपुली । सतपुली में सोलर पावर प्लांट में काम कर रहे 51 वर्षीय कोरोना पाजिटिव एक मजदूर की हंस फाउंडेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने परिजनों की मांग पर मृतक का कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शव को सील कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
राजस्व उपनिरीक्षक लंगूर वल्ला अब्दुल हमीद ने बताया कि सतपुली तहसील के पास सोलर प्लांट में कार्यरत अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी 51 वर्षीय मजदूर कोविड पॉजिटिव था। सोमवार को दोपहर में उसे गंभीर हालत में हंस फाउंडेशन अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार अन्य परिजनों की मौजूदगी में उधम सिंह नगर में करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद राजस्व पुलिस में शव गाइडलाइन के अंतर्गत सील कर शव उधम सिंह नगर के लिए रवाना कर दिया।



Discussion about this post