सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जनपद में किये जा रहे कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2021 10:35 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज कोविड 19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद में की जा रही कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा मौके पर तैनात अधिकारियों को सक्रीयता के साथ कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिसके तहत उन्होने जिला चिकित्सालय पौड़ी, सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित कोविड़ कॉल सेंटर, बारात घर पौड़ी में बनाये गये कोविड़ केयर सेंटर तथा सबदरखाल कोरोना सैम्पलिंग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यो की अद्यतन जानकारी लेते हुए उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना के प्रति गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। वहीं नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि संक्रमितों की बढ रही संख्या को दृष्टिगत रखते हुए, बेड की व्यवस्था अभी से बढ़ाना शुरू करें। जिससे संक्रमित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। जिलाधिकारी ने कोविड कॉल सेंटर से दूरभाष के माध्यम से संक्रमित लोगों से बातचीत किया तथा उनका हाल चाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि संक्रमित लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए लगातार उनसे संपर्क करते रहें। साथ ही उन्होंने कार्यालय के बाहर कॉल सेंटर का बोर्ड चस्पा करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि 40 बेड से अधिक बेड तथा 04 से अधिक आईसीयू बेड की व्यवस्था को भी बढ़ाना सुनिश्चित करें। कहा की जितने भी बेड लगाए जाएंगे उनमें आक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। साथ ही कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिक/अधिकारी को प्रतिदिन की जानकारी आम जनमानस तक साझा करने के निर्देश दिये। जिससे जनता को भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कोविड कॉल सेंटर पहुंचकर होम आइसोलेशन तथा कोविड केयर सेंटरों में रहे रहे लोगों से फोन से संपर्क कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कॉल सेंटर में संपर्क करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने सबदरखाल में स्थापित कोविड 19 सेम्पलिंग सेंटर/बेरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति बाहर से आवागमन कर रहा है उनका नाम, पता तथा सेंपलिंग अनिवार्य रूप से लें तथा उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए, जनपद के नागर निकाय क्षेत्र तथा ब्लॉक स्तर पर नामित नोडल अधिकारी को सौपे गये दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये। कहा कि जो भी व्यक्ति होम आइसोलेशन में है और जो बाहर से गांव में आ रहे हैं उनकी समुचित टेªवलिंग हिस्ट्री/सूचना रजिस्टर पर दर्ज कराये। कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर कोविड 19 के दृष्टिगत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करायेगे। साथ ही जनमानस में जन जागरूकता लाते हुए, होम आइसोलेशन का अनुपालन, मास्क, सैनिटाइजर की जानकारी निरंतर देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एसीएमओ डॉ. अशोक तोमर, सीएमएस डॉ. आर एस राणा, तहसीलदार एच एन खंडूड़ी आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.