posted on : अप्रैल 26, 2021 9:42 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के समस्त जनपदों/वाहिनियों के प्रभारियो के साथ कोरोना से सम्बन्धित बैठक की गई । बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा निम्न महत्त्वपूर्ण निर्णय एवं निर्देश दिये गयेः-
- डीजीपी अशोक कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि राज्य के जनपदों में लगने वाले लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराया जाय परन्तु इस दौरान मानवीय पहलू का भी ध्यान रखा जाय।
- समस्त जनपद प्रभारी लॉकडाउन के दौरान स्वयं जनपद में भीड नियंत्रण एवं ड्यूटियों का परीक्षण करेंगें।
- भीड नियंत्रण हेतु जिन स्थानों पर बैरियर लगाने की जरूरत है वहां पर बैरियर लगाकर नियंत्रण की कार्यवाही की जाए।
- समस्त प्रभारी अपने-अपने जनपदों में होने वाले कार्यों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करेंगें साथ ही उस पर नजर भी रखेंगें ताकि जनता में से किसी व्यक्ति को होने वाली किसी भी परेशानी का तुरन्त उत्तर एवं सहायता दी जा सके।
- प्रत्येक जनपद प्रभारी यह भी सुनिश्चित करेगें कि अगर कहीं कोई व्यक्ति ऑक्सीजन या कारोना से सम्बन्घित दवाईयों की कालाबजारी करे तो सम्बन्धित के विरू़द्ध कठोर कार्यवाही करेंगें।
- माईग्रेन्ट्स के मूवमेन्ट पर नजर रखते हुए उनका प्रतिदिन का डाटा तैयार कर मुख्यालय भेजा जायेगा |
- जनता को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से यह अवगत कराया जाय कि लॉकडाउन के दौरान होम डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी।
- अगर किसी व्यक्ति का बिना मास्क के चालान किया जाता है तो उनको 04 मास्क दिये जांए।
उपरोक्त मीटिंग में पुलिस महानिरीक्षक पीएम अमित सिन्हा, पुलिस उपमानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक मार्डनाईजेशन रिधिम अग्रवाल के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया।



Discussion about this post