शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : नव-निर्मित मेडिकल कॉलेज में 2025 तक एमबीबीएस की कक्षायें हो जायेंगी प्रारम्भ – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2022 8:16 अपराह्न
 
हरिद्वार।  चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य, एनएचएम, आयुष्मान भारत एवं अटल आयुष्मान डिजिटल आई.टी. के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में कुल पदों की संख्या, उनमें से कितने पद भरे हैं तथा कितने रिक्त चल रहे हैं, टीकाकरण, ब्लड डोनेशन, एम0आर0आई0, सिटी स्कैन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में जनपद के सभी ब्लाकों से आये हुये अधिकारियों से एक-एक करके उनके यहां क्या-क्या समस्यायें हैं, उन्हें किस ढंग से दूर किया जा सकता है तथा उन्हें कैसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना है, के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पूरे वर्ष की गतिविधियों-कांवड़ मेला आदि को देखते हुये हरिद्वार के स्वास्थ्य विभाग का ढांचा तैयार किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हॉस्पिटल में बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की जानी चाहिये। 
चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावतने ब्लड डोनेशन का जिक्र करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी वर्ष 2023 में स्वामी विवेकानन्द तथा सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर ब्लड डोनेशन के कैम्प लगाना सुनिश्चित करें तथा जनपद हरिद्वार से 50 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन ब्लड डोनेशन के लिये करायें एवं इसमें विश्वविद्यालय, रोटरी क्लब, राजनैतिक दलों का सहयोग लेते हुये व्यापक प्रचार-प्रसार करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि हमारा प्रयास है कि नव-निर्मित हरिद्वार के मेडिकल कॉलेज में 2025 तक एमबीबीएस की कक्षायें  प्रारम्भ हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में प्रत्येक व्यक्ति की हेल्थ डायरी बनेगी और वह निःशुल्क बनेगी। इसके लिये हम एक बड़ा अभियान चलाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी मार्च महीने में 350 नये एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति होने वाली है तत्पश्चात राज्य में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं रह जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक 260 जांचें फ्री होती थी, लेकिन अब  300 से ज्यादा जांचें फ्री हो रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में संस्थागत डिलीबरी शत-प्रतिशत हो इसके लिये हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक हमारा उद्देश्य राज्य को तम्बाकू मुक्त, नशा मुक्त, टी0बी0 मुक्त करने का है।
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, स्वास्थ्य निदेशक गढ़वाल मण्डल भारती राणा, स्वास्थ्य निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम सरोज नैथानी, निदेशक नियोजन डॉ. विनीता शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द्र, डॉ. मनीष, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. आरके सिंह, डॉ. कोमल, महेन्द्र पन्त, डॉ. चन्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सन्दीप गोयल, डॉ. संजय चतुर्वेदी, महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.