posted on : अप्रैल 26, 2021 8:43 अपराह्न
कोटद्वार । जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के आदेश अनुसार नगर आयुक्त पीएल शाह ने सोमवार को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार का निरीक्षण किया । परीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉलेशन, आईसीयू की क्षमता, वर्तमान में उपयोग में लाये जा रहे कोविड 19 संक्रमितों हेतु उपलब्ध बेड़ों एवं भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध बेंडो की संख्या बढ़ाने की स्थिति का जायजा लिया । निरिक्षण के दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ वागेश काला ने बताया कि वर्तमान में छः फंक्शनल है एवं 10 आईसीयू 1 सप्ताह के अंदर काम करना प्रारंभ कर देंगे । निरीक्षण में पाया कि वर्तमान समय में कोविड संक्रमितों के लिए 100 बैंडो की क्षमता है । जिसे तत्काल 150 तक पहचाने के निर्देश दिए गए । प्रमुख अधीक्षक डॉ वागेश काला ने बताया कि अस्पताल के पास आकस्मिक स्थिति में 50 बेड बढ़ाने की क्षमता उपलब्ध है । ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पर बताया कि प्लांट चिकित्सालय में पहुंच गया है कुछ दिनों में प्लांट कार्य करना प्रारंभ कर देगा जिससे कोरोना संक्रमण को रोकने एवं निपटने में सहायता मिलेगी ।



Discussion about this post