posted on : दिसम्बर 21, 2022 5:23 अपराह्न
श्री नानकमत्ता साहिब : गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब में प्रबंध कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अधूरे निर्माण कार्य पूरे किए जाएं जिसमें कन्या इंटर कॉलेज पुराना पार्किंग स्थल के छात्र और अधूरी दुकानों को पूर्ण किए जाने का काम सम्मिलित है. गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में चढ़ाए जाने वाले रुमाल का पुनर्विक्रय गुरुद्वारे की लाइब्रेरी से किया जाएगा रूमालो हेतु प्राप्त भेंटो धनराशि से एक प्रथक कोष तैयार किया जाएगा इस फंड का उपयोग सिख बच्चों की शिक्षा में किया जाएगा.
बैठक में तराई क्षेत्र से अमृतसर चंडीगढ़ हेतु सीधी रेलगाड़ियों की मांग हेतु गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी से प्रस्ताव पारित किया गया संबंधित स्तरों से पत्राचार किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इससे ना केवल संगत को अपितु राधास्वामी मत एवं माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों को भी लाभ मिलेगा. आनंद कारज के माध्यम से होने वाले विवाह की विधिक मान्यता विषयक आनंद विवाह अधिनियम उत्तराखंड सरकार में भी पास किया जाए इस हेतु श्री नानकमत्ता साहिब कमेटी द्वारा भी प्रस्ताव पारित किया गया. राज्य सरकार से अनुरोध किया जाएगा. लगभग एक दर्जन राज्यों में भारत सरकार से 2012 में पारित इस अधिनियम यह अधिनियम स्वीकार है. उत्तराखंड राज्य में भी इसे पारित किया जाना है.
बैठक में जनवरी 2023 की अमावस अमावस्या में बच्चे हेतु दस्तारबंदी का कार्यक्रम तथा 5 फरवरी 2023 को भाई सहजपाल सिंह की अगुवाई में अमृत प्रचार संगत का महान समागम भी नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में आयोजित किया जाएगा. गुरुद्वारे की लगभग 100 एकड़ जमीन पर यूकेलिप्टस का प्लांटेशन किया जाएगा. गुरुद्वारे से सरोपे के रूप में धार्मिक साहित्य वितरण भी किया जाएगा.


