बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए भूमि प्रस्ताव पर की गयी चर्चा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2022 4:05 अपराह्न
 
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में आज जिला सभागार टिहरी गढ़वाल में मेडिकल कॉलेज स्थापना हेतु भूमि के लिए प्रस्ताव प्राप्त कर उन पर चर्चा की गई। इस मौके पर कुठ्ठा, पांगर, कोलधार, जुगड़गांव, बालमा खेमड़ा, भटकण्डा, गौसारी, भाटूसैंण, इण्डियान, देवरी तल्ली-मल्ली, तानगला, पुला लग्गा नवाकोट, सारज्यूला, लालसी चेक, जीजीआईसी/पीआईसी जिला मुख्यालय टिहरी, सावली, गौसारी आदि अन्य ग्राम पंचायतों द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराये गये।
जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम/तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि सभी प्राप्त प्रस्तावों पर भूमि निरीक्षण को लेकर डेट वाईज रोस्टर बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर l तथा संबंधितों को भी उससे अवगत करा दें, ताकि भूमि निरीक्षण के समय वे उपस्थित रह सके और उनके बिन्दुओं को भी नोट किया जा सके। कहा कि मेडिकल कॉलेज हेतु कम से कम 10 हेक्टियर भूमि उपलब्ध हो और कोशिस की जाय कि उसमें वन भूमि या सामुदायिक भूमि न हो। भूमि चयन को लेकर जांच के बिन्दुओं में यथा जमीन तीव्र ढालदार न हो, धूप की कमी न हो, आवासीय परिसर हो, मार्केट स्थिर हो, केन्द्र बिन्दु, दूरी, आदि को सम्मिलित करें, ताकि निरीक्षण करने में सुविधा हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भूमि चयन के दौरान स्वास्थ्य विभाग से नामित अधिकारी भी समन्वय कर उस क्षेत्र में स्थापित सीएचसी, पीएचसी उपयोगिता का जीपीएस का प्लान उपलब्ध कराये। कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर भूगर्भीय जांच सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर भी संबंधित विभागों से चर्चा की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाने की सोच मा. विधायक जी की है और मेडिकल कॉलेज स्थापना हेतु भूमि चयन की कार्यवाही जारी है, आज भी बैठक में भूमि चयन को लेकर काफी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनका विजिट कर जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम पंचायतों से आये जनप्रतिनिधियों से कहा कि परिवहन विभाग के माध्यम से जनपद में ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाना है, उसके लिए भी भूमि की आवश्यकता होगी, जिसकी डिटेल शेयर कर दी जायेगी। कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीण हाट भी लगा सकते हैं, जिससे वह टूरिस्ट स्पोर्ट भी बन सकता है।
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि जनपद में कई विकास योजनाओं के कार्य होंगे और आज भूमि के जितने भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उन सभी का उपयोग किया जायेगा। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कॉलेज भूमि चयन को लेकर तत्परता से कार्य किया जा रहा है। कहा कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक, नर्सिंग में हब रूप में बनायेंगे। टिहरी को अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, एडीएम रामजी शरण शर्मा,  सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, जिला महामंत्री भाजपा उदय रावत सहित खेम सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत, विजय कठैत, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.