शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर निगम रूडकी को मिला पुरस्कार, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेयर गौरव गोयल को प्रदान किया अटल निर्मल पुरस्कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार समारोह में रुड़की के मेयर गौरव गोयल को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2022 4:57 अपराह्न
 
देहरादून/रुड़की । मुख्य सेवक सदन में आयोजित अटल निर्मल नगर पुरस्कार समारोह वर्ष 2022/23 में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य के नौ निकायों का चयन होना उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को देश में श्रेष्ठ राज्य बनाने का है और जो सभी के सहयोग से मिलकर संभव हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ बनाने का जो बीड़ा उठाया गया था आज उसके संतोषजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज प्रत्येक घरों से कूड़ा करकट को उठाने के साथ ही देश की स्तिथि में बदलाव आया है। स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता आई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में शौचालयों की सुविधा न होने से देश की एक बड़ी संख्या को परेशानी का सामना करना पडता था,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए जाने के बाद से प्रत्येक घर को शौचालय की सुविधा मिली है और स्वच्छता के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाए हैं वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी के सपनों का स्वच्छ भारत विकसित करना है,जिसे साकार करने के लिए प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति को साथ आना पड़ेगा। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले निकायों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिन निकायों अच्छा कार्य किया है उन्हें प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाता है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में आगे और अच्छी मेहनत कर देश में प्रथम स्थान पर लाना होगा।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शक उत्तराखंड राज्य आगे बढ़ रहा है।उन्होंने दुर्गम क्षेत्र में कार्य करने वाले निकाय कर्मियों की सुविधाएं बढ़ाए जाने सहित अनेक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। समारोह की अध्यक्षता कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के उपरांत नगर निगम रुड़की को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रोत्साहन राशि हेतु चेक एवं शील्ड प्रदान किया गया तथा मेयर गौरव गोयल का शाल भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.