posted on : दिसम्बर 19, 2022 2:48 अपराह्न
लैंसडौन । उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सर्वाधिक मत लेकर सोहन राजा लैंसडौन विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने है। इससे पूर्व सोहन राजा राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं । इस दौरान जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने सोमवार को जश्न मनाया। लैंसडाउन विधानसभा के कांग्रेस युवा अध्यक्ष सोहन राजा ने कहा कि जिस तरह से युवाओं ने उन पर अपना विश्वास और प्यार दिखाया है उसे वह बरकरार रखेंगे साथ ही वह संगठन को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन करने के लिए हरसंभव प्रयासरत रहेंगे ।




