उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक मणीकान्त मिश्रा उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे आज चौकी डुंडा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान तहसील चौक से लगभग 100 मीटर वीरपुर डुंडा, के पास से एक महिला अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त महिला अभियुक्ता के विरुद्ध चौकी डुंडा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
- कानि. नवीन कवि – चौकी डुंडा
- म. कानि. कविता – चौकी डुंडा



Discussion about this post