बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम पीएल शाह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2022 7:09 अपराह्न
 
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पन्त ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा के सम्बन्ध में पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में अब तक उठाये गये कदमों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस पर सीओ ट्रैफिक ने अवगत कराया कि ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करने के लिये हरिद्वार शहर में 16 रूट निर्धारित किये गये हैं तथा रूटवार ई-रिक्शा की संख्या एवं कलर कोड निर्धारित किया गया है, जिससे शहर में जाम की स्थिति से काफी राहत मिली है। इसके अलावा अभियोगी ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध निरन्तर प्रवर्तन की कार्रवाई गतिमान है।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रत्येक पांच किलोमीटर पर हैल्पलाइन नम्बर 1033 के बोर्ड लगा दिये गये हैं, जिसके माध्यम से निकट चिकित्सालय व पुलिस थाने आदि में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त फ्लैक्स बोर्ड लगाये गये हैं, जिसमें पुलिस स्टेशन आदि के नम्बर अंकित किये गये हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे लगाये जाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे लगाये जाने के सम्बन्ध में प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।
एडीएम पीएल शाह द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों से चालान व प्रवर्तन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 में परिवहन विभाग द्वारा नवम्बर माह में 644 वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गयी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बसों, भारी वाहनों तथा अन्य के विरूद्ध चालान व प्रवर्तन की कार्रवाई में और तेजी लायें। हिट एण्ड रन प्रकरणों पर चर्चा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2022 में अज्ञात वाहनों से घटित सड़क दुर्घटनाओं की 75 घटनायें घटित हुई, जिसमें 55 ने अपनी जान गवाई तथा 47 घायल हुये। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि इस सम्बन्ध में लगातार बैठक करते हुये मॉनिटरिंग की जा रही है तथा ऐसे प्रकरणों के सम्बन्ध में अलग से स्टाफ की व्यवस्था की गयी है।
बैठक में ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों से जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया गया कि कोतवाली नगर, कोतवाली ज्वालापुर, कनखल, श्यामपुर, बहादराबाद, लक्सर, बुग्गावाला, रूड़की, भगवानपुर, मंगलौर एवं सिडकुल क्षेत्रों में कुल 31 ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र चिह्नित किये गये थे, जिनमें से 20 को ठीक कर दिया गया है, शेष 11 को ठीक करने की कार्रवाई गतिमान है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का एक सर्वे भी करा लिया जाये। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 16 नवम्बर,2022 को जनपद के लगभग 87 विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं तथा 500 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, सीओ ट्रैफिक राजेश रावत, कुलवंत सिंह चौहान एआरटीओ, सुरेश तोमर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, एच.डी गुप्ता नगर निगम रुड़की, अतुल कुमार शर्मा एन.एच.ए.आई रुड़की, एसके गर्ग पीडब्ल्यूडी हरिद्वार, एन.के. कल्याणी डी.ई.ओ,. आर.के तनेजा पीडब्लूडी, श्याम सुंदर प्रसाद नगर निगम हरिद्वार, विनोद उनियाल एनएचएआई नजीबाबाद, शालिनी मौर्या तहसीलदार रुड़की, आर.बी कटियान टीईएस एनएचएआई, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.