posted on : दिसम्बर 16, 2022 6:18 अपराह्न
नई दिल्ली/देहरादून : एनसीआरबी द्वारा आज 16 दिसम्बर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित 4th Conference on Good Practices in CCTNS/ICJS में उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक जीवन सिंह रावत को प्रदेश में CCTNS/ICJS के सकुशल क्रियान्वयन व आरक्षी हर्ष उनियाल को उत्तराखण्ड पुलिस एप की बेहतर सर्विस डिलीवरीे हेतु सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।



