शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2022 4:12 अपराह्न
 
कोटद्वार । विगत 31 अगस्त को लेखपाल सुखरौ आशीष चंद कैमनी ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी थी कि दिनांक 19 जुलाई को प्रवीण कुमार एवं दीपक पुत्रगण मंगल, निवासी ग्राम-मानपुर, पट्टी सुखरो, तहसील कोटद्वार ने स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर 20 जुलाई को उपरोक्त स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। जांच के दौरान पता चला कि आवेदकों ने खतौनी ग्राम मानपुर एवं विद्युत बिलों में छेडछाड़ एवं कूटरचना कर जन सेवा केन्द्र में अपलोड किए गए। सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना एवं छेड़छाड़ किए जाने पर वादी उपरोक्त की प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मेहराजुदीन के सुपुर्द की गयी ।
दौराने विवेचना खाता खतौनी, विद्युत बिलों में दोनों अभियुक्तों ने अपने पिता का नाम अंकित कर, कूटरचना कर जन सेवा केन्द्र में आवेदन कर तहसील कोटद्वार से स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवा कर अग्निवीर भर्ती में प्रयोग करना पाया गया। दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे। चूँकि प्रकरण सरकारी दस्तावेजों में छेड़-छाड़ से सम्बन्धित होने के कारण अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत फरार अभियुक्तों पर पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित कर एक पुलिस टीम गठित करते हुये अभियुक्त प्रवीण कुमार एवं दीपक कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के निवास मानपुर कोटद्वार, अभियुक्तों के मूल पता ग्राम-चंदायन, थाना-बिनौली जिला बागपत (उ0प्र0) एवं सम्भावित स्थानों पर कई बार दबिशें दी गयी परन्तु अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं ठोस पतारसी सुरागरसी कर सर्विलान्स की मदद से शुक्रवार को प्रवीण कुमार एवं दीपक कुमार को सिम्बलचौड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा-465 की बढ़ोतरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.