शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : एडीएम रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार को लेकर बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2022 3:13 अपराह्न
टिहरी : अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सभागार नई टिहरी में ‘‘सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार‘‘ के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अधीन ‘‘सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार‘‘ के संबंध में समिति के सदस्यों के समक्ष चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा खाद्य अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि फूड सेफ्टी ट्रेनिंग के तहत कुछ भोजन माताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग देकर अन्य सभी भोजन माताओं को भी ट्रेनिंग देना सुनिश्चित करें। बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि भोजन माताओं की ट्रेनिंग हेतु ब्लॉक वाइज रोस्टर बनाकर सूची खाद्य अभिहित अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। खाद्य अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पैकड फूड की भी नियमित सैमलिंग करते रहें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी ट्रेनिंग देने को कहा गया। व्यापार संघ एवं होटल व्यवसायियों को आंतरिक बैठक करने को कहा गया।
खाद्य अभिहित अधिकारी एम.एन. जोशी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा किये गये विशेष अभियान के तहत नमूना संग्रह कार्य, सर्विलांस नमूना संग्रहण, जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि जनपद में लगातार विभाग द्वारा खाद्य संरक्षा मानक अधिनियिम, विनिमय, नई गाईडलाइन के अनुसार कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में अब तक व्यापार संघों के साथ 08 जागरूकता कार्यक्रम किये जा चुके हैं, जिसमें लगभग 390 खाद्य कारोबार कर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। RUCO (Repurpose used cooing oil) के संबंध में उन्होंने बताया कि उपयोग किए गए खाना पकाने के तेल का पुनः उपयोग करने के दौरान तेल के कई गुण बदल जाते हैं, बार-बार तलने पर टोटल पोलर कंपाउंड (TPC) बनता है। इन यौगिकों की विषाक्तता कई बीमारियों से जुड़ी हुई है। कहा कि उपभोक्ता स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एफएसएसएआई ने टीपीसी के लिए 25 प्रतिशत की सीमा निर्धारित की है, सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को तलने के दौरान तेल की गुणवत्ता की निगरानी करने की आवश्यकता होती है। कहा कि रूको के तहत खाने के तेल को तीन बार से अधिक उपयोग न करें। अब तक जिले ने 48 खाद्य व्यवसाय संचालकों से कुल 1671 लीटर इस्तेमाल किया हुआ खाना पकाने का तेल एकत्र किया है। एफडीए टिहरी गढ़वाल खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए रूको के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करता रहा है। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव भी दिये गये। इसके साथ ही स्लॉट हाउस के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएओ अभिलाषा भट्ट, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, डीएसओ अरूण वर्मा, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, डीपीओ शाहिब हुसैन सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.