मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंसडौन विधान सभा के कंडलसेरा- द्वारी- सतगरिया- क्वीराली के लोग कमर तोड़ सड़क पर सफर करने को मजबूर

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2022 3:36 अपराह्न
 
रिखणीखाल । प्रखंड रिखणीखाल के सीमांत क्षेत्र में कंडलसेरा- द्वारी- सतगरिया- क्वीराली तक लगभग 12 किलोमीटर सड़क प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच- छः साल पहले बनी थी जिसका डामरीकरण भी हुआ था,लेकिन इस कालान्तर में अभी तक किसी ने इस सड़क की सुध तक नहीं ली। इस सड़क का डामरीकरण, झाड़ी कटान, नाली मरम्मत न होने से आज बुरे दौर से गुजर रही है। आम जनमानस इस मार्ग पर हिचकोले खाकर, कमर तोड़ मरोड़कर सफर कर रहा है।
इस सम्बन्ध में कई बार सम्बन्धित विभाग व आला हुक्मरानों को अवगत कराया गया लेकिन उनके कान में जू तक नहीं रेंग रहा है। बुधवार को ही पीएमजीएसवाई श्रीनगर ने बताया कि यह सड़क अब लोक निर्माण विभाग लैंसडौन को हस्तांतरित की गई है। इस सड़क पर गढ्ढे, झाड़ियां, पानी की नालियाँ स्कवर आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। सड़क के दोनों तरफ झाड़ी उगी पड़ीं हैं। जंगली जानवरों का छिपने का अड्डा बना है। लोग दिन में भी सफर या पैदल चलने को डर रहे हैं। अभी कुछ समय पहले एक गर्भवती महिला को इतना जोर का झटका लगा कि उसने अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में प्रसव पीड़ा से कराहती रही तथा बच्चे को जन्म दिया।
इस सड़क की डामरीकरण आदि मरम्मत की कोई सुनवाई नहीं हो रही है तथा दूर दूर तक भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है । गाढ गधेरो, झरनों का पानी नाली टूटी होने से सड़क पर बह रहा है। यात्रियों के कपड़े आदि कीचड़ से भरे पड़े रहते हैं। गर्भवती महिलाओ व वृद्ध बीमार लोगों को अस्पताल पहुँचाना खतरे से खाली नहीं है। सरकार लाख दावे करे कि हम उत्तराखंड को देश का नम्बर एक राज्य बनायेगे मगर हकीकत देखनी है तो रिखणीखाल के इस सड़क मार्ग पर जो कंडलसेरा- द्वारी- सतगरिया- क्वीराली जा रही है ।पता लगेगा कि शरीर की हड्डियाँ, मांसपेशियां कहाँ गई। चाहे हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हो या राज्य का सिल्वर जुबली या कुछ और। स्थिति बिल्कुल उलट है,इसमें कोई संदेह नहीं ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.